रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-डिलमिली (साईंगुडा) ब्लॉक दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम नाग बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, गांव में लगभग 13 घर की जनसँख्या है, उन्हें आने जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| साईंगुडा से रोड में जाने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक है| जो कि पकनार से डिलमिली रोड में जोडती है और इस गाँव में एम्बुलेंस जाने कि सुविधा भी नहीं है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@.9993600308, सचिव@9406228766, सीईओं@9406166884, संपर्क नंबर@6263385063.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों दूर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
रामनाथ बघेल, ग्राम-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बात कर रहे हैं कि इनके गाँव के वार्ड न.3 में पानी की बहुत समस्या है, नल-जल योजना के लिए के लिए उन्होंने आवेदन किए है| लेकीन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7587020064, सरपंच@6263363505, सचिव@9406400446,
सीईओ@9406166884.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: BASTAR CG DRABHA PROBLEM WATER
गाँव में हैंडपंप है किन्तु उसमे से गंदा व लाल पानी निकलता है, कृपया ,मदद की अपील-
ग्राम-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दयमती बघेल बता रहे हैं| इनके गाँव में पानी की समस्या है| गाँव में हैंडपंप है किन्तु उसमे से गंदा व लाल पानी निकलता है| कुछ समय के बाद पानी से बदबू आना शुरू हो जाता है| गाँव के लोग दूर कुएं का पानी पीते हैं, कुएं के पानी से भी गाँव के लोग बीमार होते हैं| कुएं का पानी खुले में है जिससे कचरे होते हैं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस गाँव में पीने का पानी की सुविधा के लिए दिए संपर्क नंबर पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर@9302458754, सरपंच@9301714816.
Posted on: Jul 10, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2018 में नक्सलियों ने घर से ले जाकर उनका हत्या कर दिए...
ब्लाक दर्भा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से संतोष पोयाम बड़े भाई का नाम लक्षमण पोयाम उनके भाई को 2018 में नक्सलियों ने घर से उठा कर लेके गये एक सप्ताह उससे उधर ही रखे थे| फिर कुछ के बाद उसका हत्या कर दिए| उस समय उसका बड़े भाई का उम्र 18 उसका सादी हो गया था सादी हुए दो महीनें हुए थे| बड़े भाई के नहीं होने से घर में बहुत समस्या हो रहा है| तिन साल हो गया घटना के बाद सरकार के तरफ से कई मदद नहीं मिला न ही उन्होंने कही शिकायत किये| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6264748443.
Posted on: Jul 10, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
गांव में पानी की बहुत समस्या है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम-बाड़ापारा, पंचायत-चितापुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फुलसिंह बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| ज्यादातर गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपचं को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक पानी की समस्या ठीक नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@9406109008.
