पीड़ितो का रजिस्टर; 2001 से छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित है,वहां कि सरकार कोई मदद नहीं कर रही ह

ग्राम-एडसेटीपल्ली, पंचायत-आलवाल गणपुर, ब्लॉक-A2 नगाराम, जिला-मुलूगू (तेलंगाना) से मंडावी सतीश बता रहे है कि 2001-2002 के बिच वे छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित है, उन्हें आज तक तेलंगाना सरकार से कोई सुविधा नहीं मिल रहा है ग्रामीणों का कहना है,कि तेलंगाना सरकार दवरा उन आदिवासियों को जमीन पट्टा बनवा दिया जाये तो उन आदिवासियों के लिए मदद हो सकता है इसलिए साथी सीजीनेट श्रोताओ से अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है, संपर्क नंबर@8978200704

Posted on: Mar 15, 2022. Tags: 2 A DISPLACED VICTIM G GONDI IDP NAGARAM VICTIMS REGISTER MULUGU T

हमारें गांव में सीसी रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है...कृपया मदद कि अपील-

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार नंबर 02, ब्लॉक- बास्तानार, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से लखमा राम मरकाम बता रहें हैं कि वार्ड नम्बर 6 तातीपारा में सीसी रोड कि बहुत समस्या है| जिसमे लोगो को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| गाँव में बीमार होते हैं तो एम्बुलेंस भी नही आ पाती हैं इस समस्या को निराकरण के लिए सचिव सरपंच के पास आवेदन कियें| बोलने से बोलते है कि कोरोना बाद करेंगे|लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहें हैं| इसलिए वे सी जी नेट साथियों से मदद चाहते हैं कि इस समयस्या कि समाधान कराने में मदद करें| सचिव@ 9407645401, सरपंच@9406483354, CEO@9406016762, संपर्क@7587784929.

Posted on: Mar 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM LAKHMARAM KAWASI ROAD

हमारे गांव में बिजली कि समस्या है, लोगों के अँधेरे में रहना पड़ता हैं, कृप्या मदद करे-

ग्राम पंचायत-शंकरपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से जीतसिंह आयाम बता रहें हैं कि उनके गांव में बिजली कि बहुत समस्या हैं, वहाँ के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता हैं, 100 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने विद्युत विभाग को लिखित में आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगी हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7354924173, वाड्रफनगर जे.ई@6262047298, रघुनाथनगर जे.ई@7000443606, लाईन मेन@6262045681, ठेकेदार@9669215703.

Posted on: Mar 10, 2022. Tags: BALRAMPUR CG ELECTRICITY JITSINGH AYAM PROBLEM

हमारे गांव में सीसी रोड नही बना है, आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद क

ग्राम-भारापुर, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तामूराम यादव बता रहे हैं, की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतगर्त बनाया गया रोड उनके गाँव से ही गयी हैं|लेकिन उनके मोहल्ले में सीसी रोड नहीं बना है| उनको बरसात के मोसम में आने जाने को परेशानी होती है, और उनके मोहल्ले से किसी को बीमारी होने से हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होती है| क्योकि उनके मोहल्ले तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते| संपर्क नंबर@9770188673, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Mar 09, 2022. Tags: BASTAR CG CC LOHANDGUDA PROBLEM ROAD TAAMURAM YADAV

मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परेशान मजदूर...

ग्राम पंचायत-ढोडी, पोस्ट-बरतीकला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल उइके बता रहे हैं, मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्होंने 4 दिन काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रही हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@8225991223, रोजगार सचिव@6265997381, सम्पर्क नंबर@8305162382.

Posted on: Mar 02, 2022. Tags: BALRAMPUR BHUKTAN CG PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »