हरे रामा पिया गए परदेश, चिठिया नाही भेजइं रे हरी...सावन गीत

मानसी देवी ग्राम-चिनहर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से एक सावन गीत गा रही हैं :
हरे रामा पिया गए परदेश
चिठिया नाही भेजइं रे हरी
हरे रामा बहुआ करे जे बनधीर
ललन घरे अइहैं हो हरी
हरे रामा पिया...
हरे रामा लहुरी तू कइला पूजा
देवर घरे अइहैं हो हरी
हरे रामा पिया...
हरे रामा भाभी तू कइला तपस्या
भइया तो घरे अइहैं हो हरी
हरे रामा पिया...

Posted on: Aug 18, 2014. Tags: Mansi Devi SONG VICTIMS REGISTER

हमरे पछितिया है निबिया के पेड़वा बहै हो लागे न...बघेलखंडी राखी गीत

मुन्नी देवी रीवा,मध्यप्रदेश से रक्षाबंधन पर एक गीत गा रही हैं:
हमरे पछितिया है निबिया के पेड़वा बहै हो लागे न
रास मदुरी बयरिया बहै हो लागे न ,
भीतरे से निकरी है समरी निधनिया लेइ हो लागे न
रास मदुरी बयरिया लेइ हो लागे न
घोड़वा चढ़ल आये राजा जी के पुतवा पूछै हो लागे न
एकु हलि-भलि पतिया हो पूछै हो लागै न
केतना दिन रानी भइले बियहवा केतने रोज न
तोहरा पिया परदेशिया कितने रोज न
बारा बरिस मोरे भइले बियहवा भरिस रोज न

Posted on: Aug 11, 2014. Tags: Munni Devi SONG VICTIMS REGISTER

छोटा सा एक गाँव है, जाकर तो देखिये...

छोटा सा एक गाँव है, जाकर तो देखिये
कितना यहाँ तनाव है, जाकर तो देखिये
बेला-गुलाब-मोंगरा, सरसों के शहर में
काटों से बिछे जाल हैं, जाकर तो देखिये
कितना यहाँ तनाव है........
पगडंडियाँ सिकुड़ गईं, अपनों में खो गईं
चलते शहर के पाँव हैं, जाकर तो देखिये
कितना यहाँ तनाव है........
आभूषणों की बात तुम, करते हो गाँव में
सूने वधू के पाँव हैं, आकर तो देखिये
कितना यहाँ तनाव है........

Posted on: Aug 01, 2014. Tags: Devi Pandey SONG VICTIMS REGISTER

घर से बाहर भैलों, गैलों लुधियनवां...ए साजन...पलायन विरह गीत

कैलाश गिरी, बोकारो झारखण्ड से तरुआ देवीजी का गाया गीत रिकॉर्ड कर रहे हैं. गीत झारखण्ड में रोजगार के अभाव में होने पलायन से सम्बंधित है, पत्नी -अपने पति के दूर चले जाने पर अपनी बिरह-वेदना प्रस्तुत कर रही है...
घर से बाहर भैलों, गैलों लुधियनवां... ए साजन..!
साजन ना करील हमर, बनवे के खनवां...ए साजन
सुबह-शाम घरवां में पोछवा लगैलू
दालि-रोटी-शब्जी हमें, मालिक के खियवलू
धोवे के नाहीं मन करे, जूठा बरतनवा...ए साजन...!
साजन ना करील हमर...
मालिक कहे सुना नौकर, ईधर आओ..!
सरसों का तेल लेके, पैर-हाथ दबावो.....!
अंखिया से बहैलों रे भीगे है नयनवां ...ए साजन ..!
घर से बहार भैलों, गैलों लुधियनवां... ए साजन..!
साजन ना करील हमर............

Posted on: Jul 11, 2014. Tags: SONG Tarua Devi VICTIMS REGISTER

An influential person stole our bullocks, alleges farmers, Police not helping...

Savita from Bahini Darbar in Rewa Madhya Pradesh is visiting Turka village where she meets 5 farmers who lost their oxen on 11th May. They allege that an influential person from nearby Malokhar village has stolen the oxen and have taken them away or sold them. They have complained to police but they have not taken any action. All of them want their oxen back as it is badly affecting their work. Pls call police at 9589295831 to help. Savita@8518871708

Posted on: May 27, 2014. Tags: SONG Savita Devi VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »