Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद राशन कार्ड बन गया है...
ग्राम-अजवईनबाह, पंचायत-तेलियापानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भईयालाल बता रहे हैं| उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 20 जुलाई 2019 को उनकी समस्या हल हो गई| अब उनका राशन कार्ड बन चुका है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9575248234.
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT STORY KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
ढूढू सारी दुनिया न पाऊं घनश्याम को...गीत-
ग्राम-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक एक गीत सुना रही हैं :
ढूढू सारी दुनिया न पाऊं घनश्याम को-
मन को न भये वई करू घनश्याम को-
बड़े ही दयालू हैं ये बड़ो दिलदार-
सांच दरबार के सांच दरबार-
कोई नहीं ऐसे जैसे श्याम सरकार-
दुःख की घड़ी में जो भी श्याम को बुलावे-
दौड़े दौड़े आये वहां देर न लगावे...
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER VIDYA NAYAK
काम किये 3 साल हो चुके हैं, पैसा नहीं मिल रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-बांसा टोला, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| रोजगार गारंटी योजना के तहत गाँव में सड़क का निर्माण कराया गया था| जिसमे सुमन लाल और छोटे लाल ने काम किया था| जिसका पैसा नहीं मिला है| काम किये 3 साल हो चुके हैं| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : रोजगार सहायक@9669514835, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7440279833.
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKER PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
माँ से कहने लगी यूं ही देखूंगा मै...गीत-
ग्राम-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक एक गीत सुना रही हैं :
माँ से कहने लगी यूं ही देखूंगा मै-
देख के अब तो परना में लौटूंगा मै-
बोले माँ ये इधर बोलेगा तू किधर-
माँ ने पूछा तो ऐसा वचन दे दिया-
जो भी हारेगा उसका सहारा बनू-
वचन से कभी पीछे न हटूं...
Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER VIDYA NAYAK
शिकायत करने के बाद 2 से 5 दिन गाँव में बिजली रहती है...कृपया मदद करें-
ग्राम-बांसा टोला, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| बांसा टोला में 6 साल पूर्व बिजली लगी है| लेकिन बिजली रहती नहीं है| सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद 2-4 दिन बिजली जलती है| उसके बाद फिर से वैसा ही हो जाता है| लाईट नहीं रहने से लोगो को दिक्कत होती है | रात में सांप, बिच्छू, जहरीले कीड़ो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियो से बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बिजली विभाग@9827857281, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7440279833.
