हमारें गांव का मांदर पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें है, कृपया
ग्राम पंचायत-ककालगुर, मांदरपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्नाथ नाग बता रहें है की उनके गांव का मांदर पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है 20-25 घर का बस्ती है, वहा के लोगों ने नाला का पानी पीते है, इसके लियें उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किया, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुआ हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406381413, सरपंच@7647027844, उपसचिव@7587775251, CEO@8959393222.
Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM DARBHA HANDPUMP VISHVNATH NAG WATER
पीड़ितो का रजिस्टर:छत्तीसगढ़ में जमीन न होने के कारण तेलंगाना जाना पड़ा-
ग्राम-केशवपुरम,ब्लॉक-मांगपेटा,जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से मडावी पवन बता रहे है कि छत्तीसगढ़ में उनके परिवार के लिए जमीन न होने के कारण 2003 को छ;ग से दुसरे राज्य तेलंगाना चले गए है,20 साल से खेती कर रहे जमीन को तेलंगाना सरकार ने उनके जमीन पर पौधारोपण लगा रही है उन्हें अब खेती करने के लिए जमीन नहीं कुली मजदूरी करके अपना और परिवार का जीवन यापन चला रहे है | जमीन कब्जे के साथ-साथ महा के अनुसार वहां की सरकार उन्ही आदिवासियों से पैसे भी ले रही है
Posted on: Apr 19, 2022. Tags: . KESHVAPURAM MADAVU PAVAN MANGAPETA MAOIST MULUGU REGISTER TG VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में 2009 में जुड़ कर काम कियें. परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...
ग्राम पंचायत-धनेली, थाना-कोर्र, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रज्जूराम गोटा बता रहे हैं नक्सली संगठन में 2009 में जुड़ कर काम कर रहे थे| उस समय छोटे उम्र के थे| उनके गांव में 2008 आना चालू कियें| फिर उनको नक्सली में जाने का मन करता था| जाने के बाद कुछ दिन अच्छा रहा लेकिन बाद में बहुत परेशानी हुआ अपने परिवार के साथ रहने नहीं देते थे| वहां से परेशानी के कारण आत्मसमर्पण करना पड़ा 2014 में आत्मसमर्पण किये| आत्मसमर्पण करने के बाद अपने गांव तरफ नहीं जा सकते अभी भी नक्सली से डर बना हैं वर्तमान में कांकेर में रह रहे हैं| सरकार के तरफ से जमीन मिला था वहीं घर बना के रह रहे हैं| और नौकरी कर रहे हैं गोपनीय सैनिक में 12000 रूपयें वेतन मिलता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489470285.
Posted on: Mar 30, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं...
ग्राम पंचायत-कोतुल, ब्लाक-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दयाराम पोटाई बता रहे हैं उनका राशनकार्ड 10 रूपयें बना है| नक्सली लोग आके गांव में युवाओं युतियो को मांगते थे| नहीं भेजने से धमकी देते थे| बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था| फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं| गांव में पूरा घर को तोड़ दिए| सरकार ने जमीन दी है वहीं घर बना के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| पूरा गांव में अभी भी जाने से खतरा है| तो खेती बाड़ी भी नहीं कर सकते हैं गांव में जाके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587455110.
Posted on: Mar 30, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गांव छोड़कर आना पड़ा...
सुधनीबाई नवगो, पिता स्वर्गीय धनीराम, ग्राम पंचायत-कुसकोंडा, ब्लाक-आंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में नक्सली लोग बहुत दबाव करतें थे| उनके गांव में सब लोग डर के कारण गांव छोड़कर भाग गये थे| फिर उनके पिता जी का बीमारी से उनका मृत्यु हो गया फिर उनके मम्मी उनके लेकर 2009 आंतागढ़ में लेके आये| वहां सरकार के तरफ से छोटा सा जमीन मिला है, वही घर बना के रहते हैं| और सरकार के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला है| मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489195643.
