वनांचल स्वर : पहले के लोग कोदो कुटकी खाकर ज्यादा दिन जीते थे, अब 50 साल भी नहीं जीते है...
ग्राम-जामकुटनी, पंचायत-बेलगाल, तहसील-पखांजूर, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुरजू गोंडी में बता रहे है उनके क्षेत्र में पहले के लोग कोदो (कोहला) मड़या का इस्तेमाल करते थे तो ज्यादा बीमार नहीं पड़ते थे| पहले के लोग 75 साल तक जीते थे लेकिन अभी ऐसा नही है| अभी के लोग तो 50 साल में ही खत्म हो जाते हैं अभी के हर फसल में दवा का इस्तेमाल करते है| दवा वाले को खाने से अभी के लोग बहुत ज्यादा बीमार पड़ते है. पहले के लोग जंगलो में जाकर जंगल से मशरुम, बांस,भाजी आदि सब्जियों को ज्यादातर खाते थे|और उसी के अभी के आदिवासी जो है अपनी बोली भाषा को धीरे-धीरे भूल रहे है क्योंकि अभी थोडा बहुत पढ लिख लेते है तो जैसे 12 वी या कोलेज तो हिंदी, अंग्रेजी ज्यादा बोलने लगते हैं और देवी-देवताओ को भूल जाते है |
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: AGRICULTURE AMAR MARAVI CG PAKHANJUR KANKER VANANCHAL SWARA
जाति वाति लेया येलो जाति वाति लेया...गोंडी विवाह गीत
ग्राम पंचायत-उलिया, विकासखण्ड-कोयलीबेडा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बसंती तिमा, सुमित्रा तिमा और सुनीता गोंडी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला-
जाति वाति लेया येलो जाति वाति लेया – तानार ओना जोड़ी येलो-
हानाल पीसना जोड़ी येलो-
जुम्गा नगर गर्गा मरा-
अदिंग बुदिग लेयिह लेयोर-
दायना बेरा संगने वायने बेरा पंगने
बुमेर मुंडा सगा येलो –
दायना बेरा संगने वायने बेरा पंगने...
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOELIBEDA MARRIAGE SAPNA WATTI SONG
ओरा पोर पोरा पुंगर...गोंडी हुलकी नृत्य गीत
ग्राम-बेट्यागावं, तहसील-पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलाबती वड्डे के साथ कुछ साथी गोंडी हुलकी नृत्य गीत सुना रहे है:
ओरा पोर पोरा पुंगर-
गुडरा पोरों राउड़ रा लेयोरिट-
लेयोर सांडे राऊड तेहट रा लेयोर-
ओरा पोर पोरा पुंगर-
सांडे राऊड तेहट राऊड सांडे तेहट रा लेयोरिट-
एरा पोर ओरा पोर पुंगर रा लेयोरिट...
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG GONDI HULKI KANKER NEELABATI WADDE PAKHANJUR SONG
नेडुम सिंगार दीपू अले याया ले...गोंडी गीत
ग्राम-पेनकोढो, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव की महिलाएं सिंगयबाई, बुदनीबाई,फगनी बाई और दनायबाई एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
नेडुम सिंगार दीपू अले याया ले-
नेडुम सिंगार दीपू अले याया ले-
री री लोयो रीलो रोलो-
अले नडुम सिंगार दीपू अले याया ले-
री री लोयो री री रीलो-
सिंगार दीपने रैकन अले याया ले...
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CG GONDI KANKER KOELIBEDA PAKHANJUR RANO WADDE SONG
2013 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ, पूरा पैसा नही मिला, सडक स्वीकृत हुआ, निर्माण नहीं हुआ...
ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से विश्राम सिंह गावड़े बता रहे है कि 2013-14 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका पूरा पैसा नही मिला, स्वीकृत राशि 75 हजार में 37 हजार 500 मिला है, हितग्राही जब अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें भगा दिया जाता है, इसी प्रकार प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मद्रासी पारा से सारणी तक 16 किलोमीटर सड़क के लिए 133 लाख रुपए स्वीकृत हुआ था, लेकिन सडक का निर्माण नही हुआ, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास जनदर्शन में आवेदन दिया, क्षेत्रीय विधायक और सांसद के पास भी आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है, कृपया फोन करें : CEO@9953924884, अंतागढ़ जनपद CEO@9753724383, कांकेर जनपद C.E.O.@9425258269. विश्राम सिंह गावडे@9406151517.


