हमारे गाँव में विकास की गति धीमी है, बहुत भष्टाचार है पर बड़े अधिकारी जांच नहीं करवा रहे हैं...

ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बुड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान पटेल बता रहे है कि वो दिव्यांग है, उनके पंचायत में सचिव और सरपंच और रोजगार सहायक के विवाद के कारण पंचायत में होने वाले विकास पर गति नहीं है इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कमिश्नर, कलेक्टर,सीईओ के पास किये थे पर जांच नहीं हुई है. इनके गाँव में न तो शौचालय है न गैस सब्सिडी का लाभ मिल रहा है और न ही बीपीएल धारी है और जो बीपीएल धारी है उनके पास 20 से 25 एकड़ जमींन है ऐसे लोगो के राशन कार्ड बनाये गए है| सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023, कलेक्टर@9425036356, C.E.O.@9425185802, अपर कलेक्टर@9907086908.चंद्रभान@8878239161

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते, किसी भी सरकारी योजना का लाभ हम लोगों को नहीं मिल रहा है...

ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बुड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान पटेल जो कि आँखों से दिव्यांग है, बता रहे है कि इन्होने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए 2-3 बार आवेदन किये लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई सरपचं,सचिव और रोजगार सहायक के आपसी विवाद के कारण ग्रामवासियों को कोई भी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जैसा कि पेंशन,बीपीएल राशन कार्ड, गैस सब्सिडी,इन्द्रावास, शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है जब रोजागर सहायक के पास कोई भी ग्रामवासी जाता है तो रोजगार सहायक उसे गुमराह करके भगा देता है, रोजगार सहायक@7509950023,इस नम्बर से बातचीत करके समस्या का समाधान करें| चंद्रभान@8878239161.

Posted on: Jan 09, 2017. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER

सिरजे गा सिरजे धरती-पिरथी सिरजे गा...पहाड़ी कोरवा धर्म गीत

ग्राम आमानारा, ग्राम पंचायत साजापाली, पोस्ट सिसरिंगा, ब्लाक धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से भंवरू पहाड़ी कोरवा एक धर्म गीत गा रहे हैं । पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के लोग अपने देव स्थान पर यह गीत गाते हैं :
सिरजे गा सिरजे धरती-पिरथी सिरजे गा-
ये ये सेकर चाँद सूरुज सिरजे गा-
ये ये पाछू कारी मनवा सिरजे गा-
तेकर पाछू बारो बहनी सिरजे गा-
तेकर पाछू बरो बहनी सिरजे-
तेकर बहनी तेरों बहनी सिरजे गा...

Posted on: Dec 10, 2016. Tags: BHANWRU PAHADI KORWA SONG VICTIMS REGISTER

चला छोरी करे लो रे...Karma song by Pahadi Korwa adivasi from Chhattisgarh...

My name is Bhanvru Pahadi Korwa. I am a Pahadi Korwa adivasi. I am from Raigarh district of Chhattisgarh. I am singing a Karma song. When we go to forest we sing this song. For more on the song please contact Bhanvru Ji at 08461011686
चला छोरी करे लो रे
अरे जीन बिचा रिला चड़े मेत
अपु अपु मरा सा रे
अरे जीन बिचा रिला चड़े मेत...

Posted on: Nov 14, 2016. Tags: BHANVRU KORWA CHHATTISGARH

सरकार ने स्कूल बनवा लिया, पैसे नहीं भेज रहे, मजदूर मुझे परेशान कर रहे, क्या करूं: पूर्व सरपंच...

ग्राम-गुडारास, तहसील-मानपुर, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से भान साहू के साथ पूर्व सरपंच नाजुकराम हैं जो बता रहे हैं कि उनके कार्यकाल में एक स्कूल बाउंड्री का निर्माण हो रहा था जिसमें सरकार द्वारा 8 लाख 25 हजार मे से मात्र 4 लाख दिया गया है इसलिए मजदूरो का भुगतान नहीं किया गया है और इस कारण मजदूर लोग आकर बार-बार परेशान करते हैं | इसके लिए इन्होने कलेक्टर के पास आवेदन भी दिए और जन समस्या निवारण और CEO के पास भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं तो इनकी मांग हैं कि बची हुई राशि शीघ्र दी जाये ताकि मजदूरो का भुगतान किया जाये इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं | जिला कलेक्टर का नम्बर – 07744224610, भान@9479003193

Posted on: Nov 10, 2016. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »