पहले सुमरनी हो शीतला अउ दाई ला...गीत-
ग्राम-केकराकोली, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से शांति बाई कुंजाम, रुपुर पोटाई, रामबाई सलाम और मुनिया बाई कुंजाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
पहली सुमरनी हो शीतला अउ दाई ला-
सुमर सुमर के मनाओं बड़े भईया ला-
बड़े भईया अंतर्यामी बड़े भईया अंतर्यामी-
महिमा है तेरी अपार स्वामी-
मै तो आरती उतारो चारो भईया ला शीतला मैया के...
Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG DHAMTARI RANJIT KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
सड़क बना कारण आने-जाने में दिक्कत, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे-
ग्राम-नेतानार, पंचायत-कोलियारी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजित कुमार मडावी साथ में शांति यादव, श्रीमती प्रियंका कचलाम बता रहें की उनके गांव नेतानार मोह्हला (राउत पारा) में रोड़ की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कीचड़ हो जाता है, उबड़ खाबड़ के कारण दूरआवश्यकता पड़ने पर जरुरत की चीजे मांग करने पर समय पर मिल पाते इसका शिकायत उन्होनें सरपंच सचिव के पास किये लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क@9399261904. सचिव@9341830108, कलेक्टर@9425205669. सुबवती@9879989319.
Posted on: Nov 07, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PROBLEM RANJIT KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : छात्र बीमा योजना का पैसा दिलाने में मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद
ग्राम पंचायत-विजय नगर, थाना-कापू, विकासखण्ड-धरम जयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जगजीवन दास महंत बता रहे हैं, उनकी बेटी का 8 जनवरी 2019 में सड़क दुर्घटना हुआ था, जिसके बाद ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी| तब उनके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया, उन्होंने अपने बच्चे का छात्र बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराया था लेकिन उसका पैसा नहीं मिल रहा था | जिसके पश्चात उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड कराया, जिसके फलस्वरूप सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों ने संबधित अधिकारीयों से बात करके उन्हें बिमा का पैसा दिलाने में मदद किया, इसलिये वे मदद करने वाले संबंधित अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@8223991578.
Posted on: Oct 14, 2019. Tags: CG IMPACT STORY JAGJIWAN DAS MAHANT RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद गाँव में बिजली लग गयी-
ग्राम-पंडरी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामजीत सिंह आयाम बता रहे हैं, कि वार्ड क्रमांक 12 में 10 साल से बिजली के पोल गिरे थे, लेकिन गड़े नहीं थे, कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| बच्चो की पढाई भी नहीं हो पाती थी| तब उन्होंने 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके 1 माह बाद काम शुरू हो गया, और गांव में आधे ज्यादा जगह पर बिजली लग चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@9669189891.
Posted on: Sep 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMJIT SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi and Hindi languages : 23 August 2019...
Today Sanjit Kumar presenting Bultoo Radio program in Gondi and Hindi language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and report. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
