Impact: We students got our due scholarship after CGnet Swara report...
ग्राम-बडोखर, ग्राम-पंचायत-हिनौती,जिला- रीवा (म.प्र.) से शिवानन्द द्विवेदी बता रहे हैं कि इन्होंने मई-जून में एक प्रकरण सीजीनेट स्वर के माध्यम से कुछ हरिजन छात्रों के स्कालरशिप न मिलने के विषय में समस्या रिकार्ड किया था और सीजीनेट के माध्यम से SC/ST कमीशन नई दिल्ली में रखा गया वहां से एक जांच आई और जांच एक डेढ़ माह पहले संपन्न हुई जिसमे उच्च अधिकारी आये थे जिला रीवा के शिक्षा विभाग अधिकारियों ने जायजा लिया और इन लड़कों की स्कालरशिप भी मिली और यहाँ एक सार्थक समस्या का भी समाधान हुआ । उदाहरण के लिए
सुनील कुमार साकेत जिनका स्कालरशिप दो साल से नहीं मिल रहा था इनको साढ़े बाईस सौ रु.मिला तो ये सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | शिवानन्द@9589152587
Posted on: Nov 30, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा की वेबसाइट पर काम हो रहा है पर ग्रामीण कहते हैं उन्हें दो साल से कोई काम नहीं मिला...
शिवानन्द द्विवेदी, हरिजन बस्ती ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंगेव,तहसील-मनगवां, जिला-रीवा,मध्यप्रदेश से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं कि दो साल से मनरेगा के तहत काम नहीं दिया गया है जिससे ग्रामवासी परेशान हैं इसकी शिकायत भी की गयी लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं की गयी है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं जिलाधिकारी@9425903973, CEO@9644142702. वे बता रहे हैं कि मनरेगा के वेबसाइट में बताया जा रहा है कि इस गाँव में मनरेगा के तहत कई काम चल रहे हैं जिसमे दर्जनों मज़दूर काम कर रहे हैं पर ऐसा लग रहा है कि काम कागजों पर और मशीनों के द्वारा कराया जा रहा है । सीएम हेल्पलाइन से भी मदद नहीं मिल रही है । शिवानंद@7869992139
Posted on: Nov 26, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
मैं दृष्टिहीन हूँ, मेरी नौकरी एक 55 वर्ष के व्यक्ति को दे दी गयी है, कृपया मेरा अधिकार दिलाएं...
ग्राम- पाली, पोस्ट-जामु, थाना- बैकुंठपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार द्वेदी दृष्टिहीन हैं इनका कहना है, कि राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा एन.जी.ओ.चलाया जाता है जहां इनको चौकीदार के पद पर रखा गया था लेकिन अब 55 वर्ष के एक व्यक्ति को उनकी जगह नियुक्त कर दिया गया है । वे कह रहे हैं कि उन्होंने अतिथि शिक्षक की तरह भी वहां काम किया था और दृष्टिहीन होने के लिए उनके साथ भेदभाव न किया जाए इसलिए ये साथी सीजीनेट में सन्देश रिकोर्ड करा रहे हैं ताकि सीजीनेट सुनने वाले साथी अधिकारियों से बात कर के उनके अधिकार को इनको दिला सकें| सी.आर.के त्रिपाठी का मो.नं.9424354972 और सज्जन देवी वार्डन महिला का मो.नं.7898899282 है | शिव@9203767814
Posted on: Nov 20, 2016. Tags: SHIVKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
सरकार पहले गरीबों को रिहाइश की ज़मीन का पट्टा दिलवाए फिर शौचालय बनाने को मदद करे...
शिवानन्द द्विवेदी ग्राम-इटहा, ग्राम पंचायत-कैथा, जनपद पंचायत- गंगेव, तहसील-मनगवां, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश के हरिजन आदिवासी बस्ती से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं । वे बता रहे हैं कि प्रशासन ने यह मौखिक फरमान जारी कर दिया है कि अगर लोग शौचालय नहीं बनवाएंगे तो उनका राशन बंद करवा दिया जाएगा और उनको जेल हो जाएगी पर साथी बता रहे है कि उनके पास कोई ज़मीन नहीं है जहां पर उन्होंने घर बनाया है उसका कोई पट्टा उनके पास नहीं है अत: अगर प्रशासन सच में यदि उनकी मदद करना चाहता है तो पहले उनके घर के जमीन का पट्टा दिलवाए और फिर उन्हें शौचालय बनने में मदद करे । ब्लाक CEO@9644142702, जिला CEO@9425636535 कलेक्टर@9425903973। द्विवेदी@7869992139
Posted on: Nov 17, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER
गरीब हूँ पर बीपीएल कार्ड नहीं है तो इंदिरा आवास नहीं मिला, प्रधानमंत्री आवास भी नहीं मिल रहा...
ग्राम तिरो टोला धुआटाड, ग्राम पंचायत गैछन्दा, प्रखंड जरिडीह, जिला बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे हैं कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है । वे गरीब हैं और अपना घर नहीं बना सकते पर चूंकि उनका नाम बीपीएल की श्रेणी में नहीं है अत: उन्हें इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिल सकता । फिर उन्हें बताया गया कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकते है पर उससे भी कोई मदद नहीं हो रही है अत: सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है कि बोकारो उपायुक्त@9470526005 BDO@9430345692 मुखिया@09934136708 सचिव@08521575554 को फोन कर दबाव डालकर कृपया उनकी और उनके परिवार की मदद करें । महतो@9939727689
