स्वास्थ्य स्वर : दाद खाज खुजली का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी दाद खाज खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सहजन या मुनगा की जड़ 50 ग्राम, सरसों का तेल 300 ग्राम लें| सहजन के जड़ के छोटे टुकड़े कर तेल में पकायें, जब यह जल जाये तो उसे ठण्डा कर छान लें और सुरक्षित रख लें, अब दाद खाज खुजली वाले स्थान पर दिन में 3 बार रुई के फाहे से लगायें| लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7879751110. (AR)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR
कहानी : हमें पैसे व्यर्थ खर्च नहीं करना चाहिये...
नया रायपुर, छत्तीसगढ़ से अनमोल कुमार चंद्राकर एक कहानी सुना रहे हैं, कहानी सुनने के लिये प्ले बटन पर क्लिक करें| अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG NAYA RAIPUR STORY
स्वास्थ्य स्वर : विषैले जीव के काटने पर उसका घरेलू उपचार -
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी विषैले जीव के काटने पर उसका घरेलू उपचार बता रहे हैं| जानने के लिये संदेश सुने| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@7879751110. (AR)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं:
कर चले हम फ़िदा जाने तन साथियों-
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों-
संविधान बनाया हमारे लिये-
उसको तोड़ा मरोड़ा जिसने लिये-
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों... (AR)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG
कोल ब्लाक के लिये गाँव के निवासीयों और आदिवासी किसानो पर बनाया जा रहा है दबाव...
ग्राम पंचायत-गरेटोला, ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता
और गाँव के सरपंच गाँव की समस्या के बारे मे बता रहे हैं| राधेश्याम पैकरा जो गाँव के सरपंच हैं, उनका कहना है उनके इलाके मे कोल माइंस के लिये कोल ब्लाक बनाकर कंपनी को देने के लिये समर्थन की मांग अधिकारियों द्वारा की जा रही है| उनका कहना है कि वे अपने इलाके मे माइंस नहीं चाहते हैं| गाँव को बर्बाद नहीं होने देना चाहते हैं इसलिये उन्होने अधिकारियों को इस प्रस्ताव पर सहमती देने से माना कर दिया है| गाँव के लोगो पर दबाव बनाया जा रहा हैं| गाँव के लोगो की जमीने ले ली गयी है और उन्हे मुववजा नहीं दिया गया है| इससे किसान प्रभावित हैं| वे सीजिनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क इस समस्या का निराकरन कराने मे मदद करें: विधायक@9152222228, SDM@9425584600. मुख्यमंत्री@9425236666. सरपंच@9303675214. (186055) (AR)
