देश भक्ति कविता : मन समर्पित, तन समर्पित...

ग्राम-भांडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) भोला बघेल और उनके साथ है स्कूली छात्रा करीना कुमेटी व सविता एक कविता सुना रहे है:
मन समर्पित, तन समर्पित-
और यह जीवन समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती-
तुझे कुछ और भी दूँ-
माँ तुम्‍हारा ऋण बहुत है, मैं अकिंचन-
किंतु इतना कर रहा, फिर भी निवेदन-
थाल में लाऊँ सजाकर भाल मैं जब भी-
कर दया स्‍वीकार लेना यह समर्पण।-
गान अर्पित, प्राण अर्पित-
रक्‍त का कण-कण समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती-
तुझे कुछ और भी दूँ...

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

पेयजल की सुविधा मिला नही लगभग 15 साल हो गया, किये आवेदन कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे...

ग्राम-बोरगांव, पंचायत-बाग़डोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट और उनके साथ में है रायसिंह, सोमारू, बुधुराम, मदन एंव समस्त ग्रामवासी बता रहे है मोहल्ले में हैंडपंप नही पेयजल की समस्या करीब 15 सालों से 300 मीटर से पानी ला रहे है लगभग 12 घरों की संख्या इस विषय पर ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत किया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नह किये ग्रामवासियों का कहना है एक हैंडपंप लगा देवें जिसे सभी शुद्ध पेयजल की समस्या दूर हो इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक फ़ोन कर हैंडपंप लगवाने में मदद करे. रायसिंह@7587158152. सरपंच@9691809536. सचिव@9407692808. PHE-SDO@9425593923. कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: KNHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : कर मोरे कोदी एक सुल के...

ग्राम-बाकुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण महिलाएं छत्तीसगढ़ी ब्याह गीत सुना रहे है:
कर मोरे कोदी एक सुल के-
तोला लुगरा मंगायेव ये रामा हो-
ये मोरा भैयातोरैय फुल के
तोला लुगरा मंगायेव ये रामा हो-
ऊपर पारा गेंवे बजनिया हे गा-
ये दे शिवाजी के मंदीर बढ़िया हे-
ये बाबा जी के मंदीर बढ़िया हे न-
का साग रांधे कुन्दरुच कुंदरू-
लालू गाड़ी बाजे रामा हो-
ये मोरे भैया बैला में घुंघरू-
नरुवा में गाड़ी बाजे ये रामा हो-
ऊपर पारा गेंवे बजनिया हे गा-
ये दे शिवाजी के मंदीर बढ़िया हे...

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

नही मिला मजदूरी किये शिकायत का कोई कार्यवाही नही हुआ, कृपया मदद करे...

ग्राम-बड़ेजमुड़ी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में रामचन्द्र कुंजाम, जयराम सलाम, सगनी उइके, बता रहे है मनरेगा के तहद ग्राम पंचायत स्वीकृति आंगनबाड़ी भवन निर्माण किये जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नही किये बताया रहा है ग्रामीणों के द्वारा यहाँ ग्राम पंचायत के वार्ड पंच तथा सरपंच के जानकारी दिए जिसके उपरांत कार्य किये जिसका मजदूरी 1 साल हो गया किन्तु अभी तक नही मिला मजदूरी बताया रहा है इस विषय पर अधिकारीयों को शिकायत करने किसी प्रकार की कोई पहल नही किये, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर मनरेगा में किये मजदूरी दिलवाने में मदद करे. सम्पर्क सुनीता देवी@7647837154. सरपंच@9406128329. सचिव@9406354499.

Posted on: Dec 05, 2019. Tags: KNHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

कविता : हाथी भालू में था सच्चा-सच्चा मेल...

ग्राम-क्रोकोड़ी, पंचायत-बागबेड़ा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान मार्को और उनके साथ है ग्रामीण स्कूल छात्र एक कविता सुना रहा है:
हाथी भालू में था सच्चा-सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुकाछिपी का खेल-
साथी बोला सुन भाई भालू अब मैं छिपने जाता हूँ-
पानी वाली जगह में मिलूँगा पक्की बात बताता हूँ...

Posted on: Dec 05, 2019. Tags: CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »