काके लगाव माता काके बजाओ दाई काके बजाओ गे... देवी भजन-
सीजीनेट के सांथी रूपलाल मरावी एक भजन गीत सुना रहे हैं:
काके लगाव माता काके बजाओ दाई काके बजाओ गे-
कोन माता देहे परनाम हो माई, तोर सेवा लागो दाई-
माता के दौर माता-पिता बजाओ दाई पिता बजाओ गरे-
बूढी माता लेहु परनाम हो माई-
तोर सेवा लागों रे दाई, बूढी माता लहू परनाम हो माई-
राधा के गाओ माता कृष्णा बजाओ,कृष्णा बजाओ गे-
कूदरगढ़ी लहू परनामे हो माई...
Posted on: May 17, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
बहना मिलकर समूह चलाना है...महिला जागृति गीत
ग्राम-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अनीता व अन्य बहनें एक महिला जागृति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
बहना मिलकर समूह चलाना है-
जिंदगानी का कौनो ठिकाना है-
हे जिंदगानी है मिट्टी का ढेला-
बूँद पड़े बह जाना है-
जिंदगानी है कागज़ की पुड़िया-
शाम चले उड़ जाना है-
जिंदगानी का कौनो ठिकाना है-
हे जिंदगानी चन्दन की लकड़ी-
आग लगे जल जाना है-
जिंदगानी का कौनो ठिकाना है...
Posted on: May 15, 2018. Tags: MONIKA MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
8 महीने से हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा हैं, अधिकारी सिर्फ बेवकूफ बनाते हैं...
ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सूरजपति बता रही हैं कि उनको और उनके पति भगवान सिंह को 8 महीने से उनका वृद्धावस्था पेंशन नही मिल पा रहा है, इससे उन्हें जीवन-यापन करने में दिक्कत बहुत हो रही है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते है कुछ सुधार करना है, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वह सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल सके : सचिव@7697867963, CEO@9926192534 कलेक्टर@9826443377. संपर्क@7697080920.
Posted on: May 14, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
800 जनसंख्या वाले हमारे गाँव से 10 किमी तक रोड नही, 15 साल से अधिकारी घुमा रहे हैं...
ग्राम पंचायत-कुप्पी, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधराम और धीरसाय मरकाम बता रहे हैं, हमारे गाँव से रोड की दूरी 10 किलोमीटर है, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, बीमार पड़ने पर खाट पर हास्पिटल ले जाना पड़ता है, गाँव में 150 घर और लगभग 800 जनसंख्या है, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, वे करीब 15 साल से अधिकारियों के पास आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. संपर्क@9754684672.
Posted on: May 13, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों ने अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनवाया, एक साल बाद भी पैसा नहीं मिला...
ग्राम पंचायत-हरदा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह टेकाम बता रहे हैं, अधिकारियों ने कहा जो लोग खुद से शौचालय निर्माण करा लेंगे, उन्हें 12 हजार रूपए दिया जाऐगा, लोगो ने बना लिया लेकिन एक साल हो चुका अभी तक लोगो को पैसा नही मिला उन्होंने इसके लिए कई बार आवेदन किया लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वालो सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर लागत का पैसा दिलाने में मदद करे: कलेक्टर@9826443377, सचिव@9754093434, सरपंच@7747908574. रामसिंह टेकाम@7974130992.

