2018 -19 में बिजली कनेक्सन हुआ था, आज तक ट्रांसफ़ॉर्मर और मीटर नहीं लगा...

ग्राम-रायगुंदी, ऊपर पारा, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चितुराम मंडावी बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 10 में लगभग 27 घर हैं, वहां पर वर्ष 2018 – 19 में बिजली कनेक्सन किया गया था लेकिन ट्रांसफ़ॉर्मर और घरो में मीटर नहीं लगाया गया था, तब से आज तक ये काम नहीं हो पाया है| इस संबंध में आवेदन दिया गया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये साथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406481589, सचिव@7354509848, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9406137985. (171997) (AR)

Posted on: Oct 09, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG CHITURAM MANDAVI ELECTRICITY GUHAR LOHANDIGUDA

रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम-एरंडवाल, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से सुरेश कश्यप बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है, कच्ची सड़क है, आने जाने में दिक्कत होती है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| वाहन नहीं निकल पाते हैं, इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8756197876. CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG LOHANDIGUDA ROAD SURESH KASHYAP

सेदो मिको लिला नी रा रो लीना दी...हल्बी विवाह गीत-

ग्राम-पालम, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू के साथ गाँव के साथी नीलादाई, रुमाबाई, सुनीता, किरबती वे लोग एक हल्बी गीत सुना रहे है ये गीत जब लड़का लड़की को एक साथ बैठाकर सीखाते तब गाया जाता है :
सेदो मिको लिला नी रा रो लीना दी-
खेल पुजारी येंदे ओनजी सोरो आय...

Posted on: Oct 07, 2021. Tags: BASTAR CG HALBI LOHANDIGUDA NEELADAI SONG

हमारे गांव में 500 मी. रोड नहीं बना है, आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करे...

कासपारा, ग्राम पंचायत- मिचनार, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से मानबोध सोड़ी बता रहे हैं कि उनके पारा में 500 मी. रोड नहीं बना है। बरसात के समय आने जाने में बहुत परेशानी होती है। कृपया दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। CEO- 8889251366, कलेक्टर- 8458956694, पीड़ित व्यक्ति- 6268803746

Posted on: Oct 06, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA MANBODH SODI MICHNAR PROBLEM ROAD

हमारे गांव से नल-जल योजना के लिए 3 महीने फॉर्म भरा गया लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही...

ग्राम पंचायत पारापुर, ब्लॉक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से गोन्सू कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव से नल जल योजना के लिए 3 महीने पहले फॉर्म भरा गया था लेकिन अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। स्वच्छ पानी के अभाव में उन्हें झरना से पानी पड़ता है। दिए गए नंबरों में बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- कलेक्टर- 8458956694, CEO- 8889251366, पीड़ित व्यक्ति- 9340906542

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG GONSU KASHYAP LOHANDIGUDA PARAPUR PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »