जिस भजन में राम का नाम न हो...भजन-
ग्राम पंचायत-जोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक गीत सुना रहे हैं :
जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना न चाहिये-
चाहे बेटा कितना प्यारा हो, उसे सिर पर बैठाना न चाहिये-
चाहे कितनो अमीरी आ जाये, अभिमान दिखाना न चाहिये-
चाहे कितनो गरीबी आ जाये, प्रभु को भुलाना न चाहिये-
जिस भजन में राम का नाम न हो, उस भजन को गाना न चाहिये...
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: AMRITLAL YADAV CG KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मोतियाबिंद बीमारी को ठीक करने का घरेलु नुस्खा...
ग्राम-रानई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मोतियाबिंद बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं मोतियाबिंद आंख से जुडी बीमारी है,
इसके इलाज के लिये 100 मिलीग्राम गुलाब जल लेकर कांच के सीसी में रख लें उसके बाद 3 ग्राम कलमी सोडा, 2 ग्राम कपूर और 3 ग्राम कच्ची फिटकरी लेकर पीस लें, उसके बाद उस मिश्रण को गुलाब जल में मिलाकर कड़ी धूप में रखें जब कांच की सीसी गर्म हो जाये बीच-बीच में दो तीन बार हिला लें, जिससे अच्छे से मिल जाये, फिर सूती के साफ कपड़े को पांच परत कर मिश्रण को छानकर रख लें| उसके बाद उपयोग कर सकते हैं, दवा के उपयोग से पहले दिये नंबर पर बात कर पूरी जानकारी लें : वैद्य केदारनाथ पटेल@9826040015.
Posted on: Dec 10, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे चुनरी पे पड़ गयो दाग पिया...भजन गीत-
ग्राम पंचायत-दोलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुमितलाल यादव एक भजन गीत सुना रहे हैं:
मेरे चुनरी पे पड़ गयो दाग पिया-
पांच धाग से बनी चुनरिया-
तीन गुणों से बंद किया-
मेरे चुनरी पे पड़ गयो दाग पिया-
यह चुनरी मेरे मईके से आयो-
मन मूरख तू अभिमान दिखायो-
मेरे चुनरी पे पड़ गयो दाग पिया...
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: CG KORIYA SONG SUMITLAL YADAV VICTIMS REGISTER
दादर गीत : नजरिया काहे को मिलाया...
जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक दादर गीत सुना ररही है:
नजरिया काहे को मिलाया-
बिना देखे रहा ना जाये-
ताला खोदया, तलैया खोदाया-
चुनरिया काहे को ओढ़ाहा-
बाग़ लगाया बगीचा लगाया-
चमेली काहे को लगाया-
ना सूंघे रहा ना जाये-
नजरिया काहे को मिलाया-
बिना देखे रहा ना जाये...
Posted on: Dec 05, 2019. Tags: KORIYA CG SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
सुहाग गीत : किसने गुथी चोटी, सुहाग भरे मोती...
मनेन्द्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक गीत सुना रही है:
किसने गुथी चोटी, सुहाग भरे मोती-
खेलन गये थे बने, दादा जी की बगिया-
दादी रानी गुथी सुहाग भरे मोती-
खेलन गये थे बने, पापा जी के बगिया-
मम्मी रानी गुथी सुहाग भरे मोती-
खेलन गये थे बने, चाचा जी के बगिया-
चाची रानी गुथी सुहाग भरे मोती-
खेलन गये थे बने, मामा जी के बगिया-
मामी रानी गुथी सुहाग भरे मोती...
