मैंने हरि को दर्शन पायो, मैंने हरी को दर्शन पायो...भजन-
जिला-बोकारो (झारखंड) से वीरनारायण एक भजन गीत सुना रहे हैं :
मैंने हरि को दर्शन पायो, मैंने हरी को दर्शन पायो-
पीकर ज्ञान का पावन अमृत, मन मेरा हर्षायो-
भटक रही थी आत्मा मेरी, दर्शन के इत प्यासी-
पाकर पूरा सतगुरु हो गई सगरी दूर उदासी-
नयनो का सब दोष मिटा गुरु अभिनव दिन दिखलायो-
मैंने हरि को दर्शन पायो, मैंने हरि को दर्शन पायो...
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: SONG VEERNARAYAN JHARKHAND VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : आँख की कुछ सामान्य समस्याओं का घरेलु उपचार
ग्राम-बोंगा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी आँखों की कुछ सामान्य समस्याओं का घरेलू उपचार बता रहे हैं जिसे आप आपके आस पास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से ठीक कर सकते हैं. वे बता रहे हैं कि जिन व्यक्तियों के आंख में जाली हो गया है, कम दिखता है, जलन होता है, गड़ता है, तो चंदन और निरमली को घिस कर शहद के सांथ मिलाकर उसे आंख में काजल की तरह लगाएं, इससे 1 मिनट तक आंख से पानी निकलेगा, थोडा गड़ेगा, इससे आँख की तखलीफ में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर में संपर्क कर सकते हैं| वैद्य भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: May 11, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: नाक से खून आना या नकसीर का घरेलू उपचार...
ग्राम-भोंगा, तहसील-बोड़ला, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी नाक से खून आने की शिकायत जिसे नकसीर भी कहा जाता है, उसके लिए घरेलू उपचार की विधि बता रहे है, गाय का घी और कपूर दोनों का अच्छा गाढ़ा पेस्ट बनाकर फेट ले. उसके बाद सूंघना है, इसके बाद साफ़ कपड़े से साफ़ कर ले| तुरन्त नाक से खून आने में मदद मिलेगी. दूसरा उपाय भेकवार पेड़ का गुदा निकालकर आग में हल्का सेक ले उसके बाद छोटे छोटे टुकड़े कर शक्कर मिलाकर खा लेंवे इससे भी नाक से निकलने वाला खून बंद हो जाता है. यह विधि किसी भी आयु के लिए लाभकारी रहेगी. अधिक जानकारी केलिए@7389964276.
Posted on: May 05, 2018. Tags: BHAGTRAM LANJHI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : स्वास की बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, पोस्ट-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी आज हमें श्वास की बीमारी का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, जिन लोग को स्वास लेने में दिक्कत होती है, खासी आती है, लार गिरते हैं वे जिमीकंद को धोकर काट कर सुखा ले, उसके बाद उसे कूट ले और सोठ, अदरक, काली मिर्च, लौंग, सभी को घी में भून ले और सभी को पुराने गुड के सांथ मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना ले और सुबह-शाम एक-एक गोली सेवन करे इससे स्वास की बीमारी में आराम मिल सकता है, दवा उम्र के अनुसार छोटा या बड़ा लेना है अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं: वैद्य भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: May 04, 2018. Tags: BHAGAT RAM LANJHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
सुनो राजा राम की कहानी जी, मीठी-मीठी तुलसी की बानी जी...रामायण गीत
ग्राम-खड़सरा, विकासखंड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धर्मेन्द्र झारिया रामायण गीत सुना रहे हैं:
सुनो राजा राम की कहानी जी, मीठी मीठी तुलसी की बानी जी-
एक जहाँ राजा के तीन झन रानी, एक जा मांगे दू वरदानी-
बात सुनो बहुत पुरानी जी-
चौथे पण मा राजा दशरथ, चार बेटा पागे जी-
महा मुनि विश्वामित्र आ के, राम लखन ला मांगे जी-
शिव धनुष ला राम जी टोरे, सीता जी से नाता जोरे-
घर-घर बजाथ बधाई जी-
बड़ प्रतापी राजा रावन, सीता ला लेगे चुराके जी-
बानर सेना लेके राम जी, चढ़े लंका मा जाके जी-
राक्षस कुल के नाश करे बर, ये धरती के भार हरे बर-
लिए हैं मनुज अवतारी जी...

