बिजली नहीं होने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-सकायागु, पंचायत-रासेमगुडेम, ब्लाक-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से भीमाराजू जी बता रहे हैं उनके गांव में बिजली नहीं है, बिजली नहीं होने से रात में खाना बनाने के और बचों को पढाई करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@8501819566,संपर्क नंबर@7893857443, MPDO@9505921889,
Posted on: Oct 07, 2022. Tags: BHADRADI KOTAGUDEM LIGHT MULAKALAPALLI PROBLEM TG
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
हर्सलाल महतो, ग्राम पंचायत-सुरियो, ब्लाक-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखंड) से बता रहे हैं उनके मई महीनें से राशन नहीं मिला था| नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होता था| कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किये थे| लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ था| फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर राशन मिल गया। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं।
Posted on: Oct 07, 2022. Tags: BOKARO CHANDRAPURA IMPACT JHARKHAND
जॉब कार्ड में किसी दूसरे का नाम दर्ज करवाकर मोस्टल भरा है, कृपया मदद करें-
हेमसिंग मरकाम, ग्राम पंचायत-कुकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं| इनका कहना है कि सरकारी कर्मचारी, रोजगार सहायक के लोग इनके रोजगार जॉब कार्ड में किसी दूसरे का नाम दर्ज करवाकर मोस्टल भरा है और पैसा निकाला गया है| इनके साथ-साथ गाँव के 75 लोगों के रोजगार जॉब कार्ड में किसी दूसरे व्यक्ति का नाम भरा गया है| रोजगार सहायक को पूछने पर साफ माना करके कहा गया कि नहीं पता कैसे हुआ है गड़बड़ी|इसलिए इन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से अपील की है दिए नंबरों पर बात करके गड़बड़ी का पता लगाया जाए ताकि समस्या का समाधान हो| संपर्क नंबर@9575248234, रोजगार सहायक@8964973285.
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: CG CORRUPTION KABIRDHAM PANDRIYA PROBLEM
हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं आया है,रात में अँधेरे के कारण दिक्कत होता है मदद करें
ग्राम:चिंताकुंटा,पंचायत: मोतेपट्टी नगर ,मंडल:बुरगुमपाड़,जिला:भद्रद्री
कोतागुडेम,राज्य:तेलंगान से वेट्टी लक्ष्मय्या बता रहा है की 25 साल से रह रहे हैं लेकिन
अभी तक बिजली नही आया।अंधेरा में रह रहे है। इसलिए सीजीनेट साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियो से बात करके बजली सुविधा बनवाने में मदद करें।
स्तनिका तहसीलदार नंबर@9392919748.संपर्क ब्यक्ति@7032861744
Posted on: Oct 05, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO BURGMPAHAD KOTHAGUDEM LIGHT PROBLEM RADIO TG VALASA
सड़क नही होने के कारण कोई गंभीर बीमार और गर्ववती महिलाओ को हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होता है,मद
ग्राम: देवायगंपू ,पंचायत:कृष्णा सागर,मंडल:बुरगुमपाड़,जिला: भद्रद्री कोतागुडेम ,राज्य:तेलंगाना। देवायगंपू गंपू में 40 परिवार है जो छत्तीसगढ़ से जुडूम के समय तेलंगाना में आकर रहते है । गाँव के ग्रामीण देवा जी बता रहे है,हमारे पारा में सड़क नही होने के कारण कोई गंभीर बीमार और गर्ववती महिलाओ को हॉस्पिटल ले जाने
में दिक्कत होता है, एंबुलेंस गाड़ी नही आ सकता है। सड़क बनवाने के लिए पीनपाका MLA रेगा कांताराव जी को आवेदन दिए थे लेकिन अभी तक सड़क नही बना।इसलिए सीजीनेट साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियो से बात करके सड़क बनवाने में मदद करे। कलेक्टर @9392997100 संपर्क नंबर:9391450798
