कहाँ मा जन्में हैं फूल जी, कहाँ माँ सावित्री बाई हो...सोहर गीत-
साथी रीता देवी, ग्राम-गढ़वई,पोस्ट-मदरी, थाना-पनवार, जिला-रीवा,(मध्यप्रदेश) से भीमराव आंबेडकर जी पर आधारित एक गीत सुना रही है:
कहाँ मा जन्में हैं फूल जी, कहाँ माँ सावित्री बाई हो-
अब कहाँ माय जन्में हैं भीम राव संसार जाहिर हो-
अमेरिका में जन्में फूल, जी नएगावं साबित्री बाई-
अब महू माय जन्मे हैं भीम राव संसार जाहिर हो-
काहे का जन्में हैं फूल जी काहे का सावित्री बाई हो-
शिक्षा का जन्में हैं फूल जी,शिक्षा का सावित्री बाई-
अब आरक्षण का जन्में है भीमराव संसार जाहिर हो...
Posted on: Jun 09, 2016. Tags: REETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
सखी कइसे धरौं मन धीर घरै न आये कन्हैया...बघेलखंडी पारंपरिक गीत
ममता देवी प्रजापति ग्राम पंचायत-बसरेही, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा,(मध्यप्रदेश) से एक बघेलखंडी पारंपरिक गीत बहनी दरबार की एक साथी से रिकार्ड करा रही है :
सखी कइसे धरौं मन धीर घरै न आये कन्हैया-
चैत मॉस फूली फुलवारी प्रीतम छोड़ दिए मोरे आसन-
मैं तो बैठी रहती मारी-
बैशखवा मा सुखले शरीर,घरै न आये...
जेठ मॉस बहे दिल चैना-
उसके मन में परै न चैना-
छाये-छाये गुजरिया के देश,घरै न आये...
अषढै मास घुमडि जल बरसै-
घर से निकल चले मोरे प्रीतम-
देखन वाले को जिया तरसे पापी जिया न माने-
घरै न आये...
Posted on: May 22, 2016. Tags: Mamta Devi Prajapati SONG VICTIMS REGISTER
दुनिया झुक जाए मैया तेरे दरबार में...देवी गीत
ग्राम-बसवेही, पंचायत-बसवेही, जनपद-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से ममता देवी एक देवी गीत सुना रही हैं :
दुनिया झुक जाए मैया तेरे दरबार में-
मैया दुवारे तू अँधा पुकारे अंधे को आंख देना-
ज्योति विचार के दुनिया झुक जाए...
मैया दुवारे तू लंगड़ा पुकारे-
लंगड़े को पैर देना सोच विचार के-
दुनिया झुक जाए मैया तेरे...
मैया दुवारे तू बालक पुकारे
बालक को विद्या देना सोच विचार के-
दुनिया झुक जाए मैया तेरे...
Posted on: Apr 29, 2016. Tags: MAMTA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
भवानी निराला माँ का रूप सोंढा-सोंढा...देवी गीत
ग्राम-गडवय,जिला-रीवा (म.प्र.) से गीता देवी एक बघेली लोकगीत सुना रही हैं :
भवानी निराला माँ का रूप सोंढा-सोंढा-
जाये ना खाली कोई माँ पे है भरोसा – माथे मईया जी के बिंदी भी सोहे-
टिका मईया जी के मन हरसाए – टिका मईया जी के हो ओ ओ
ओ मेरी माँ,माँ मेरी माँ – भवानी निराला माँ का रूप
जाये ना खाली कोई माँ पर है भरोसा – कान मईया जी के कुंडल सोहे – लारिया मईया जी के मन हरसाए – ओ मेरी माँ,माँ मेरी माँ-
अंग मईया जी के चुनरी भी सोहे – लहेंगा मईया जी के मन हरसाए-
लहेंगा मईया जी को हो ओ ओ...
.ओ मेरी माँ,माँ मेरी माँ-
Posted on: Apr 22, 2016. Tags: GEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
जायेंगी वो बन्नी अपनी नंगरिया, बन्नी को बहन आये सबली बरतिया...बघेलखंडी विवाह गीत
ग्राम-गडवय,जिला-रीवा (मप्र ) से गीत देवी बघेलखंडी भाषा में एक विवाह गीत सुना रही हैं :
जायेंगी वो बन्नी अपनी नंगरिया-
बन्नी को बहन आये सबली बरतिया-
चौतरे बैठी बन्नी, बन्नो जी झगडे-
क्यों नहीं लाये मेरे माते की बिंदी-
चुप रहो-चुप रहो पापा जी खड़े हैं-
पापा जी चोरी-चोरी लाऊंगा बिंदी-
जायेंगी वो बन्नी...
