गाँव के जंगल से गिद्ध विलुप्त होने की कहानी...

ग्राम-मोदे, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे हैं कि उनके गाँव में पहले बहुत गिद्ध हुआ करते थे, अब गाँव में गिद्ध नहीं दिखते| पहले गाँव में यदि कोई जानवर मर जाए तो गिद्ध दिख जाया करते थे, उन्हें देख बच्चे भी बहुत आनंद लिया करते थे| अब गिद्ध विलुप्त हो गये हैं, कीटनाशकों के ज्यादा उपयोग से वे विलुप्त हो गये साथ-साथ कई जानवर भी विलुप्त हो गये| अब जंगलों में केवल भालू और बंदर ही दीखते हैं| हो सकता है शिकारियों के कारण जानवर जंगलों से विलुप्त हो रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @9479070321, 6268684544.

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: CG CULTRAL STORY KANKER MANOJ KUMAR PATEL

कभी राम बनके कभी श्याम बनके...भजन-

ग्राम-जलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक भजन सुना रहे हैं:
कभी राम बनके कभी श्याम बनके-
चले आना प्रभु जी चले आना-
तुम राम रूप में आना-
सीता साथ लेके, धनुष हाथ लेके-
चले आना प्रभु जी चले आना-
तुम श्याम रूप में आना-
राधा साथ लेके, मुरली हाथ लेके-
चले आना प्रभु जी चले आना...

Posted on: Nov 09, 2021. Tags: BHAJAN SONG DEENANATH PATEL

जैविक खाद का उपयोग कर खेती करते हैं, बाजार के खाद और दवाओं का उपयोग नहीं करते...

ग्राम-रायगुंदी, पंचायत-सतसपुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोवर्धन पटेल जो किसान है, खेती में उड़द, हेरुवां, धान की खेती करते हैं, फसल में राशयानिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं, गोबर खाद का उपयोग करते हैं, कीटनाशक दवा का उपयोग नहीं करते हैं| वे अपने एक साल के उपज को बेचते हैं और दूसरे साल के उपज को रखते हैं, इस तरह उनका घर चलता है, उनके उपज में कोई मिलावट नहीं होती है, बिना राशयानिक खाद और दवाओ के प्रयोग के फसल उगाते हैं|

Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTAR CG GOVARDHAN PATEL JAIVIK KHADDYA LOHANDIGUDA

स्वास्थ्य स्वर : सित पित रोग के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल सित पित रोग के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| 2 ग्राम, मूल चूर्ण घी के साथ मिलकर 6 दिन तक सुबह शाम खानें से सित-पित रोग आराम हो सकता हैं, अधिक जानकारी के लियें सम्पर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Oct 18, 2021. Tags: CG HELTH KORIA VAIDDY KEDARNATH PATEL

स्वास्थ्य स्वर : दमा खांसी कफ ज्वर का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अन्डूसा वृक्ष का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, जानकारी के लिये संदेश सुने, अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Oct 06, 2021. Tags: CG HELTH KEDARNATH PATEL KORIA

« View Newer Reports

View Older Reports »