गौठान में काम किये थे उसका मजदूरी भुकतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-पर्लमेटा, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संकुराम मुचाकी बता रहे हैं गांव में गौठान बन रहा था उसमे 60 लोग काम किये थे| 1 महीनें का मजदूरी भुकतान नहीं हुआ है| इसके लिए उन्होनें ठेकेदार को बोलने से बोलते हैं, आपके खाता में आ गया है, कर के गुमराह करते हैं, इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8770004337.
Posted on: Nov 23, 2021. Tags: BASTANAAR BASTAR CG PARALMETA PAYMENT PROBLEM SANKURAM MUCHAKI
हमारे गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| कौआनार से लेकर किलेपाल तक नहीं बना है| लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| कोई बीमार पड़ जाने से एमुलेंश गांव तक नहीं आ पाती है| इसके लिए उन्होनें सचिव-सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक नही बन पाया है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407638531, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTR BUDHRAM MUCHAKI CG CHHOTE KILEPAL PROBLEM ROAD
हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नही बना हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मांझी मुचाकी बता रहे हैं की उनके गांव के कोटवार पारा में आंगनबाड़ी स्कूल खोलना था, लेकिन अभी तक नही खुला हैं, वहां 57 बच्चें है, आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@88159622152, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Nov 11, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG MANJHIRAM MUCHAKI SCHOOL
हमारे गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही बना है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत- भंडरी महू ब्लॉक -दरभा जिला- बस्तर ( छत्तीसगढ़) से दीपक मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही बना है, आस्पताल नही होने के कारण दरभा ले जाना पड़ता है, उनके गांव से 14 किलो मीटर पड़ता हैं, और उनके गांव तक एम्बुलेंस भी नही जाता पाता हैं, कुछ दूर तक चारपाई में ले जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि आधिकारियो के ऊपर दबाव बनायें ताकि ग्रामीणों को इस समस्या का निराकरण हो सके| सम्पर्क नंबर@9399522069, सीईओ@7861686183.
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: CG DARBHA DEEPAK KENDR PROBLEM SWASTHY MUCHAKI
गांव के तीनों हैंडपंप से गंदा पानी निकलता है, ग्रामीण नाले का पानी पीने को मजबूर हैं, मदद करें...
पटेलपारा, ग्राम पंचायत-मुतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से बस्तुरम मुचाकी बता रहे हैं कि उनके गांव में 3 हैंडपंप है लेकिन तीनो से गन्दा पानी निकलता है। ग्रामीण नाला से पानी पीने को मजबूर हैं। स्कूल का हैंडपंप भी ख़राब है। सरपंच को बता चुके हैं पर अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इस कारण सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या हल कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच-9479155488, सचिव@7697581375, PHE@9827173133, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.
