माँ ओ माँ दर्शन दे दो माँ...देवी गीत
गुजरात से कन्हैया मलिक एक देवी गीत सुना रहे हैं:
भगवान दुआ कर रहा हूँ-
आपके आशीर्वाद से दुआ कर रहा हूँ-
माँ माँ दुआ कर रहा हूँ माँ शेरावाली-
माँ ओ माँ दर्शन दे दो माँ-
हो माँ आपकी पूजा कर रहा हूँ-
माँ प्यारी माँ माँ शेरावाली-
माँ माँ दुआ कर रहा हूँ माँ शेरावाली...(AR)
Posted on: May 13, 2021. Tags: DEVI SONG GUJRAT KANHAIYA MALIK
लॉक डाउन में राशन की समस्या हो रही है...मदद करें
मकान नं 225, प्रेम नगर, नत्थूपुरा बुराड़ी, दिल्ली से मंजू देवी बता रही हैं, लॉक डाउन में हैं जिसके कारण भोजन की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9891496244. (188046)
Posted on: May 08, 2021. Tags: CORONA PROBLEM DELHI MANJU DEVI
मंद मगन भक्ति में नाचे मंगल मंगल मोर के...देवी गीत
जिला-पूर्णिया (बिहार) से भक्त प्रहलाद एक देवी गीत सुना रहे हैं:
मंद मगन मस्ती में भईलबा-
चुनरा खोल के-
मंद मगन भक्ति में नाचे-
मंगल मंगल मोर के-
आज नईकी बहुरिया नाचे-
हाँ ललकी चुनरिया ओढ़ के...(AR)
Posted on: Mar 30, 2021. Tags: BHAKT PRAHLAD BIHAR DEVI SONG PURNIA
तीन साल से दाई के पद में काम कि नहीं मिला मानदेय ,मानदेय दिलाने में मदद करें
ग्राम पंचायत-मुरका, जिला-चित्रकोट, (उत्तर प्रदेश) से श्री देवी बता रही हैं कि मैं सरकारी अस्पताल मुरका में दाई के पद पर तीन साल से कार्यरत हूँ, मुझे 500 रूपये हर महिना में मिलेगा करके कार्य में लगा दिए हैं, अभी तक मुझे कोई किसी प्रकार कि मजदूरी नहीं मिली है, इसके लिए मै कई बार संबन्धित अधिकारी के पास जाकर निवेदन किया, पर आज कल करके टाल रहें हैं, जिसके कारण मुझे मेरी घर कि आर्थिक स्थिति बिगडती जा रही हैं, इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में संबधित अधिकारीयों से बात करके मजदूरी दिलाने में मदद करें| विभागीय अधिकारी@7985451183, नर्स@7985573120, संपर्क 9120147114 (184921)
Posted on: Feb 17, 2021. Tags: CHITRAKOT DEVI HEALTH SHRI UP
Impact : मुझे राशन की समस्या थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया है...
मंडावली दिल्ली से मंजू देवी बता रही है कि लॉकडाउन के दौरान राशन की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है |
