ग्रामीण विकास समिति (GVS) की बैठक और कार्यो पर चर्चा...
ग्राम-बनियावाल, पंचायत-जुलाठिया, पोस्ट-पुरखेत, जिला-चतरा, झारखण्ड से राजेश कुमार गाँव में हो रहे बैठक में शामिल हैं और बैठक के विषयो पर जानकारी दे रहे हैं| राजूदास बैठक में शामिल हैं, ग्रामीण विकास समिति के माध्यम कार्य कर रहे हैं उसके बारे में बता रहे हैं, ग्रामीण विकास समिति को GVS के नाम से जाना जाता है| राजूदास का कहना है विकास कार्यो के लिये सरकार अनुदान देती है लेकिन जिन इलाको के लिये फंड आता है वहां पर कोई संस्था नहीं होने के कारण फंड वापस चला जाता है, इससे विकास कार्य बाधित होता है| GVS संस्था शिक्षा, महिला विकास, किसानो के सिंचाई सुविधा, राशन वितरण संबंधी घोटाला आदि में कार्य करती है|
Posted on: Apr 02, 2021. Tags: CHATRA JH RAJESH KUMAR STORY
होली त्यौहार पर संदेश...
दिल्ली से राजेश पाठक होली त्यौहार के आने पर संदेश दे रहे हैं, होली त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसमे बुराई को खत्म कर खुशियाँ मनाई जाती है| वे संदेश दे रहे हैं इस त्यौहार को ऐसे मनाये जिससे सभी को खुशी हो, बुराई का समावेश न हो| नशा आदि के सेवन से बचें|
Posted on: Mar 27, 2021. Tags: DELHI HOLI RAJESH PATHAK
आदि देव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर...सूर्य वंदना-
दिल्ली से राजेश कुमार पाठक एक गीत सुना रहे हैं:
आदि देव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर-
सप्ताश्वरथ मारुढ़ं प्रचण्ड-
कश्यपात्पजम्। श्वेत पद्मधरं तं देवं तं सूर्यं...(AR)
Posted on: Mar 21, 2021. Tags: DELHI PATHAK RAJESH-KUMAR SONG
लक्ष्मण राम सरित सब बहका...चौपाई गीत-
दिल्ली से राजेश कुमार पाठक चौपाई गीत सुना रहे है :
कितीय न पित कछु बीस न राकाव-
लक्ष्मण राम सरित सब बहका-
सेन मित्र दुःख होही दुखहारी-
तिनोई भिलो कथ पातक भारी-
निजे दुःख गिरी सम रजि कर जाना...(183827)
Posted on: Mar 16, 2021. Tags: CHOUPAI GEET RAJESH KUMAR
महिला दिवस पर संदेश...
राजेश पाठक दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी को बधाई देते हुये संदेश दे रहे हैं| जीवन मे जन्म से लेकर मृत्यु तक हर इंसान का महिला के साथ किसी न किसी रूप मे संबंध (रिस्ता) होता है|समाज में महिलाओ को इतना अबला समझा गया कि उनके लिये एक दिन ही दे दिया गया| आज के दिन हमे (समाज) को यह संकल्प लेना चाहिये कि न केवल आज बल्की हर दिन नारी का है|
