गाँव के लोगो को पट्टा नही मिला, युवा साथियों ने मोर्चा निकालते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा...

ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से रूप लाल मरावी बता रहे हैं कि वन अधिकार पट्टा हेतु गाँव के सभी युवाओं तहसीलदार प्रतापपुर को ज्ञापन दिया है| उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत 2008 में पट्टे के लिए आवेदन किया था| लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारियों के मिली भगत से गलत तरीके से ग्राम सभा का आयोजन कर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली इसकी वजह से किसी भी ग्रामीण को पट्टा नही मिला| सम्पर्क नम्बर@8718879605.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: CG LAND PROBLEM PRATAPPUR ROOPLAL MARAVI SURAJPUR

दारू के बोतल ला, गांजा के चिलम ला तोड़ दो...गीत-

नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावाल, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
दारू के बोतल ला, गांजा के चिलम ला तोड़ दो-
अउ गांजा दारू पीना छोड़ दूरा छोड़ दो-
दारू पीना छोड़ो भईया, गांजा पीना छोडो भईया-
डब-डब अईसे दारू चूवे, दारु अईसे चुवाय देहे-
चिलम से गांजा अईसे उड़े, वईसे धुंवा उड़ाय देहे...

Posted on: Jul 17, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जब से भारत हुआ है आजाद रे, जागो देश के जवान रे...देश भक्ति गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
जब से भारत हुआ है आजाद रे-
जागो देश के जवान रे-
कहीं निकल न जाए, कहीं निकल न जाए-
सिर से भारत की शान रे-
भारत की लड़ाई में लोगों का सर है फूटा-
भारत के जवानों ने अपने प्राण गवायें...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...भजन गीत-

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी एक गीत सुना रही हैं :
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का-
सदा न रहा है, सदा न रहेगा जमाना किसी का-
आयेगा बुलावा तो जाना पड़ेगा-
सर को आखिर झुकाना पड़ेगा-
वहां ना चलेगा बहाना किसी का-
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG LAKSHMI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कहाँ ले आये व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी...गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय हा सरगुजा जिला बड़ा भारी-
कहाँ ले आये व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
कहाँ ले आबे सर सरकारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
दिल्ली ले आवे रे सर सरकारी रे सरगुजा जिला बड़ा भारी-
पलामू, गढ़वा, नेपाल ले आवे व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
नेपाल बिहार ले आवे व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी...

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »