स्वास्थ्य स्वर : स्वप्न दोष बीमारी का घरेलु उपचार...
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक स्वप्न दोष बीमारी का घरेलु उपचार बता रहा है स्वप्नदोष कोई दोष न होकर एक स्वाभाविक शारीरिक क्रिया है जिसके अंतर्गत एक पुरुष को नींद के दौरान वीर्यपात (स्खलन ) हो जाता है। अतः अत्यधिक मात्रा, में शुक्राणु का क्षय व्यक्ति को कमजोर कर देता हैं। आज हम आपको स्वप्नदोष का इलाज और स्वप्नदोष रोकने के घरेलू उपाय:- अश्वगंध नगोरी-100, विधारा-100, सत्तावर-100, मिश्री-100 सभी को अलग-अलग कूट पीसकर आपस में मिला लेवें| इसका उपयोग एक चमच ताज़ा पानी के साथ सेवन करे या फिर दूध के साथ भी सेवन किया जा सकता है इस लाभ मिलता है. इस प्रकार से करे.
Posted on: Nov 07, 2019. Tags: HAELTH KANAKRAM KAUSHIK KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शराब को छुड़ाने वाला घरेलु नुस्खा...
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनक राम कौशिक शराब छुड़ाने का घरेलु बता रहे है. शराब सेहत के लिए कितनी हानिकारक होती है| ये इंसान को अन्दर से खोखला कर देती है| शराब की लत इतनी बुरी होती है की इंसान सब कुछ भूलकर हिंसा करने लगता है|ये शराब पीने की लत दिन प्रतिदिन बढती जाती है| शराब पिने से आँखों में कमजोरी होने लगती है.
अगर आप अपनी शराब की आदत से छुटकारा पाना चाहते है तो घरेलु नुस्खा का उपयोग करे :- पूर्णिमा के रात में 100 ग्राम अजवाइन 100 ग्राम सौंफ और 60 ग्राम काला नमक ले करके कूट पिस ले और उसे 5 नींबू के रस में भीगा दे भिगने के उसे सुखा दे सूखने के बाद एक और कूट पिस ले और उसे प्रतिदिन खाने के समय रोटी में मिलाकर खिलाये शीघ्र ही लाभ होगा.
Posted on: Oct 17, 2019. Tags: KANAKRAM KAUSHIK KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सामान्य बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं...
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनक राम कौशिक बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मौसम में बदलाव के कारण अक्सर हो जाता है। सामान्य बुखार में ठंड लगना, कंपकपी, छींके आना और कभी-कभी खांसी भी हो जाती है। साथ ही बुखार उतरने पर बहुत सारा पसीना आने लगता है। बुखार के घरेलु उपचार इस प्रकार से करे : – 6 ग्राम अजवाइन, 3 ग्राम गिलोय को रात में भिगो के रखे सुबह इन दोनों को मसल कर उसके बाद छान ले और स्वाद अनुसार सेंधा नमक मिलाकर पिए इस तरह 3 से 7 दिनों तक लगातार करने से लाभ मिलता है. कनक राम कौशिक@9179998149.
Posted on: Oct 12, 2019. Tags: HAELTH KANAKRAM KAUSHIK KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : हाजमा या पाचन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक हाजमा ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसको हाजमा या पाचन संबंधी समस्या हो वे सोंठ 2 तोला और अजवाइन 2 तोला लें| दोनों को रात के समय नींबू के रस में भिगों के रखे और सुबह छायादार जगह में सुखा दें, सूखने बाद पीसकर चूर्ण बना लें, उसके बाद स्वाद अनुसार सेंधा नमक मिलाकर आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें, लाभ हो सकता है, भोजन में खटाई, मिर्च, मसाला का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG HAELTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वप्न दोष बीमारी का घरेलु उपचार बता रहा है...
स्वप्नदोष कोई दोष न होकर एक स्वाभाविक शारीरिक क्रिया है जिसके अंतर्गत एक पुरुष को नींद के दौरान वीर्यपात (स्खलन ) हो जाता है। यह महिने में अगर 1 या 2 बार ही हो तो सामान्य बात कही जा सकती है। और यह कहा जा सकता है कि कोई रोग नहीं है किन्तु यदि (स्वप्नदोष ) महीने में कई बार होता है तो वीर्य या शुक्राणु की कमी होती है और व्यक्ति को फिजिकल कमजोरी का अहसास होता है। क्योंकि यह शुक्राणु भी रक्त कणों से पैदा होता है। अतः अत्यधिक मात्रा, में शुक्राणु का क्षय व्यक्ति को कमजोर कर देता हैं। आज हम आपको स्वप्नदोष का इलाज और स्वप्नदोष रोकने के घरेलू उपाय:-
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) वैद्द कनक राम कौशिक काले तुलसी के 10 से 12 पत्ते को सोने से पहले चबा-चबा कर खाए या फिर पत्तों का रस निचोड़ कर सेवन करने के बाद पानी पिए और सो जाए से लाभ मिलता है.
अपने मन में किसी प्रकार की गलत विचार न रखें. गलत चीजें की ओर आकर्षित न होवें.
