सेवा सुर सेवा सजुर पेन सेवा सुर सेवा...सेवा गोंडी गीत

ग्राम-सालीवाड़ा, पोस्ट-दिठोरी, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (म.प्र.) से कलीराम धुर्वे एक गोंडी गीत सुना रहे है:
सेवा सुर सेवा सजुर पेन सेवा सुर सेवा-
सेवा सुर सेवा कंकाली न दाई सेवा सुर सेवा-
सेवा सुर सेवा फडापेन सेवा सुर सेवा-
झाड़ते पितवी झाडी रा पितवी राखे समुद्र जलधारा-
चंदा सूरज के गोदी में बस गए शाम को अनगिन तारा-
पांच तत्व के जीव बनाये सुमरो सोलह गढ़ देवा-
सेवा सुर सेवा सजुर पेन सेवा सुर सेवा...

Posted on: Oct 15, 2017. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम...गोंडवाना गीत

ग्राम-सालीवाडा, पोस्ट-बिनोरी, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम-
देखो-देखो दुनिया में-
सर्वे शक्ति बड़े देवता की हो रही है जयकारा-
गोंडवाना में लहर रहा है झंडा सतरंगी प्यारा-
करना माता पिता की चरण वंदना-
बड़ादेव की करना पूजा अर्चना-
दिल रखो मेरे भाई सेवा भावना-
करो देवा से ध्यान बड़ादेव से ध्यान-
देखो-देखो दुनिया में-
गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

फेल हुए विद्यार्थियों को पास करने की सरकारी योजना से गाँव में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है...

मंडला (मध्यप्रदेश) से कलिराम धुर्वे बता रहे हैं कि विद्यार्थी पहली से 8वी तक स्कूलों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था न होने के कारण 9वी कक्षा मे जाकर फैल हो जाते थे उसके बाद रुक जाना नहीं योजना 2 साल पहले 10वी और 12वी के कक्षा के लिए चलायी गई थी, 1 सितंबर 2017 को एक नियम और बनाया गया जिसमे 9वी, 10वी में यदि कोई विद्यार्थी 1 विषय में फैल है तो भी उसे पास माना जाए,इससे शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है सरकार लाडली लक्ष्मी योजना चला रही है जिसमें नियम है, लड़की 12 पास करने के बाद ही योजना का लाभ ले सकती है लेकिन शिक्षा का ऐसा स्तर होने से जब लड़की 9वी,10वी की कक्षा पास नहीं कर सकेगी तो उसे इसका लाभ भी नहीं मिल सकेगा, इस प्रकार से ये योजनाए विद्यार्थियों की प्रगति के मार्ग में बाधा है...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports