स्वास्थ्य स्वर: कमर दर्द के घरेलु नुस्खा-

ग्राम-कुम्हार गनिया,जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक कमर दर्द रोकने के घरेलु उपचार बता रहे हैं इसके लिए सिंकाई और मालिश तो जरुरी है ही साथ में इसके अलावा घरेलु नुस्खा में चोप चीन्नी 100 ग्राम और अस्वगंधा 100 ग्राम को अच्छे से मिला लेवें, स्वादानुसार मिश्री मिला सकते हैं सुबह-शाम खाने के आधे घंटे बाद 5 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से लाभ होती है। कुछ दिनों में ठीक हो जायेगा परहेज़-गरिष्ठ भोजन, तली हुई चीज़ें, माँस, मैदा, नशे का सेवन न करें और अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें @9179998149.

Posted on: Mar 01, 2020. Tags: CG HELTH KABIRDHAM KANKRAM KOSHIK SONG VICTIMS REGISTER

Impact : स्कूल का बाउंड्रीवाल वाल बन जाने से व्यवस्था अच्छी हो गयी...

ग्राम-कुकदुर, पोस्ट-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहन बंजारे बता रहे हैं,
उनके गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बन रहा था, जिसके लिये वे संबंधित अधिकारियों को देते थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चे स्कूल से बाहर चले जाते थे, पौधे को पशु खा जाते थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद स्कूल का बाउंड्रीवाल बन गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@9753633429.

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MOHAN BANJARE SONG VICTIMS REGISTER

Impact : नल ठीक करा देने से पीने के पानी की समस्या हल हो गयी...

ग्राम-घनडबरा, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं उन्होंने गांव वालो की पानी की समस्या को लेकर सीजीनेट में एक संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसमे नल से लाल पानी निकलने की समस्या के बारे में बताया गया था जो अब ठीक हो चुका है लोगो पीने का पानी मिल रहा है इसलिये वे समस्या को हल कराने में मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को वे धन्यवाद दे रही हैं : संपर्क नंबर@8839014805.

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

नाली नहीं बने होने से आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम-लालपुर, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू गांव वालो की नाली की समस्या से अवगत करा रही हैं, गाँव में स्कूल के सामने नाली है जिसकी खोदाई की गयी है लेकिन बनाया नहीं गया है जिससे आने जाने वाले लोगो को दिक्कत होती है, ग्राम वासी पप्पू यादव का कहना है उन्होंने इस समस्या के के लिये सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9131130423, जिला पंचायत@9310245077. संपर्क नंबर@8839014805.

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Impact : बिजली की समस्या हल हो गयी मदद करने वाले सभी साथियों धन्यवाद...

ग्राम-घनडबरा, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं गाँव में कई साल से बिजली की समस्या थी जिससे गांव वालों को बहुत परेशानी होती थी, रात में जहरीले जीवो का खतरा रहता था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनके गाँव में बिजली की समस्या हल हो गयी है और गाँव में बिजली लग गयी है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क बंबर@8839014805.

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »