वनांचल स्वर : लाल फल या सब्जी खाने से कैंसर रोग में फायदा -

पारंपरिक जानकारों का मानना है कि जो लाल रंग के फल होते है या सब्जियां होती है उनको कैंसर के मरीज को जरुर खाना चाहिए और जिन लोगो को कैंसर हो चुका है और ट्रीटमेंट के बाद रिकवरी वाली स्टेज में है उन लोगो को ज्यादा तेज फ़ायदा होता है याने कैंसर के रोगों उपचार से लेकर निवारण से लेकर तमाम तरह के चिकित्सा के दौरान इन तरह के फलो और सब्जियों को उपयोग में लाने से काफी हद तक फायदा होता है| लाल रंग के जिनके छिलके होते है जैसे फल में स्ट्राबेरी या सेब या लाल रंग की सब्जियां जैसे टमाटर, गाजर, अंगूर होता है| इस तरह जिनके छिल्को में लाल रंग पाया जाता है उनको खाने की सलाह देते है| मजे की बात यह है कि आधुनिक विज्ञान मानता है कि लाल रंग के छिलके वाले फलों में एन्तोसाइनिन नाम का पिगमेंट पाया जाता है जो कि एंटी कैंसरेस होता है| नई रिसर्च बताती है कि लाल रंग के जो पिगमेंट होते है फलो में और सब्जियों में ये कैंसर रोधी होते है| याने कैंसर को रोकने में या उससे जूझ रहे पेसेंट को बेहतर सेहत देने में मदद करते है तो ये पारंपरिक ज्ञान है जिसको आधुनिक विज्ञान भी मान रहा है. डॉ दीपक आचार्य@9824050784.

Posted on: Apr 19, 2018. Tags: DEEPAK ACHARYA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

चीटियों और घर के अन्दर के दुर्गन्ध को दूर भगाने के घरेलू नुस्खे...

लोग अक्सर शिकायत करते है कि घरो में चीटियाँ खास तौर किचन में दिखती है शक्कर के डब्बो में चीटियाँ आ जाती है उससे लोग परेशान होते है उसके लिए आपको लौंग की 2-3 कलियाँ होती है उनको डब्बो में या कनस्तर के अंदर रख दे और ढक्कन अच्छे से बंद कर दे यदि अन्दर अगर चीटियाँ है तो बाहर निकल जायेंगे और जो चीटियाँ बाहर है वो कभी अन्दर नहीं जायेंगे| घर में यदि दुर्गन्ध आती है या लम्बे समय से दरवाजा बंद रहा हो तो नीबू के छिलको को उबाल ले और नीबू के उबलते हुए छिलको को किसी बर्तन में रखकर हर कमरे में जाए और हरे कमरे में उसकी भाप को उड़ने दे| इसको अजमाकर जरुर देखे| दीपक आचार्य@ 9824050784.

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में...गाजर के औषधीय गुण

Medicinal usages of Carrot: According to adivasis from Patalkot in Madhya Pradesh if you drop few drops of carrot juice in both of your noses you can get help in hiccups. You can also crush it and smell. Carrot juice helps in sperm formation and helps against impotence. According to adivasis in Dang Gujarat if you grind seeds of Carrot and give it to girls whose menstruation has stopped, it helps in restarting it. If you give carrot juice to babies it helps in formation of their teeth. Dr Acharya@9824050784

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: Dr Deepak Acharya

एक दुलारा सीजीनेट हमारा, प्यारा स्वरा एप, दुनिया में बेजोड़, अनोखा है ये सीजीनेट...कविता

ग्राम-चन्द्रेली, पोस्ट-मसगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक कुमार सीजीनेट स्वर पर एक कविता सुना रहे है:
एक दुलारा सीजीनेट, हमारा प्यारा स्वरा एप-
दुनिया में बजावे बेजोड़, अनोखा है ये सीजीनेट-
गूंजे गगन में महके पवन में, हर एक के मन में सीजीनेट-
मौसम की बाहे, दिशा की राहे, सब हमसे चाहे सीजीनेट-
घर की हिफाज़त, पड़ोसी की चाहत है, सीजीनेट, हो भय्या है सीजीनेट-
हर एक की चाहत, है सीजीनेट, हो भय्या है, सीजीनेट...

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: DEEPAK KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

चार बिल्लियों ने मिलकर, चीकू चूहे को पकड़ा, मै खाउंगी-मै खाउंगी, हुआ सभी में झगड़ा...कविता

ग्राम-चन्द्रेली, पोस्ट-मसगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक कुमार एक बाल कविता सुना रहे है:
चार बिल्लियों ने मिलकर, चीकू चूहे को पकड़ा-
मै खाउंगी,मै खाउंगी, हुआ सभी में झगड़ा-
बोला चिकू अरे मोसियों, आपस में मत झगड़ो-
दूर नीम का पेड़ खड़ा, जाकर उसको पकड़ो-
जो भी उसको छूकर, सबसे पहले आ जायेगी-
बिना किसी को हिस्सा बाटे, वो मुझको खा जायेगी-
मूर्ख बिल्लिया समझ ना पाई,सरपट दौड़ लगाई-
बिल के अंदर भागा चिकू, अपनी जान बचाई...

Posted on: Mar 29, 2018. Tags: DEEPAK KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »