हमारे राशन कार्ड से दो लोगों का नाम को हटा दिया गया है नाम जुड़ाने कि मदद करे-

ग्राम-पटेलपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आनिल कुमार बता रहे उनका राशन कार्ड बना है लेकिन उस राशन कार्ड से दो लोगों का नाम हटा दिया गया है अब उन दोनों को कोई सरकारी राशि नहीं मिलता है,उनका कहना है कि सरपंच द्वार हटा दिया गया नामो को राशन कार्ड में जोड़ दिया जाये तो उन्हें भी सरकारी राशि मिलेगा अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है संपर्क नंबर@8773334550

Posted on: Sep 18, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG HH PATELPARA PROBLEM RATION

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...

ग्राम पंचायत-बिरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनूराम पोयाम बता रहे हैं उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हो रही थी गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद 10/11/2021 को हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@7696980166.

Posted on: Sep 15, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT WATER

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कावानार, धुर्वापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलू पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं, गांव के लोगों आने-जाने में समस्या होती हैं, और बच्चों को स्कूल जाने में बहुत दिक्कत होती हैं समय पर नही जा पाते हैं, वहां 35 घर का जनसंख्या हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7724955094, सरपंच@7748975207, सचिव@7869414917.

Posted on: Sep 10, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM KAMLU POYAM KAWANAR PROBLEM

गांव में सीसी रोड नहीं होने के लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

बिज्जुराम पोडियाम, ग्राम-सरईगुड़ा, पंचायत-लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में रोड की समस्या है बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था| लेकिन आज तक उनका समस्या का समाधान नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9770486826, सचिव @9406069269, संपर्क नंबर@6266811351, सीईओ@9406016762.

Posted on: Aug 19, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CC ROAD CG LALAGUDA PROBLEM

ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं, कृपया मदद करें-

हेमलाल कश्यप ग्राम पंचायत-येरमुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गाँव में एक भी हैंडपंप नहीं हैं वहा के ग्रामीण अपने खेत में कुआ खोदकर पानी का उपयोग करते हैं बारिश के मोसम में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं|पानी की दिक्कत होने के कारण लोग गन्दा पानी को भी पी लेते हैं|इसी के वजह से कई सरे ग्रामीण बीमार पाड़ रहे हैं,सरपंच या सचिव को भी बताये हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ सलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिया गया नंबर पर बात कर उनके गाँव में हैंडपंप लगवाने में मदद करे| संपर्क नंबर@6268041674.

Posted on: Aug 10, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG HEMLAL KASHYAP PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »