पीड़ितों का रजिस्टर: सरकारी नौकरी चाहिए कृपया मदद करें
ग्राम:मुरकी नार,ग्राम पंचायत: आवापल्ली,ब्लॉक: उसूर,जिला:बीजापुर, राज्य:छत्तीसगढ़ से सरिता(पति का नाम:गणपति आलम) बता रही है कि 2016 में उसके पति को नक्सलियों ने मार डाला था। सरिता ने कहा कि सरकार ने उन्हें 5 लाख रुपये दिए क्योंकि उन्होंने अपने पति को खो दिया।सरिता अकेली रहती है। अब वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है और उसने 5वीं तक पढ़ाई की है। उसने कहा कि उसने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया और सफल नहीं हुई। अब उसने पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन किया था और अभी तक नहीं मिली है। उसके पास राशन कार्ड है।इसलिए सरिता सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रही है कि नौकरी दिलाने के लिए अधिकारियों से बात करें।संपर्क व्यक्ति का नंबर;7723062893———————————————————————————————————————
Village: Murki Nar, Gram Panchayat: Avapalli, Block: Usoor, District: Bijapur, State: Chhattisgarh, Sarita (Husband’s name: Ganpati Alam) is telling that her husband was killed by Naxalites in 2016. Sarita said that the government gave her 5 lakh rupees as compensation. Sarita is living alone. Now she is living as a laborer and she has studied up to 5th standard. She said that she applied for a government job and was not successful. Now she applied for a police job and has not yet received it. She has a ration card.That’s why she is requesting the colleagues of CGnet to talk to the officials to get her job.contact number:7723062893
Posted on: Feb 06, 2023. Tags: BIJAPUR CG JOB KILLED MAOIST REGISTER USOOR VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: आर्थिक सहायता की मदद चाइए
ग्राम पंचायत :लखापुरी, ब्लाक :मर्दापाल, जिला: कोंडागांव,राज्य: छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनको नक्सलियों ने पकड़ कर ले गए थे लगभग 10 दिन तक अपने साथ रखे थे फिर जंगल में मार कर फेंक दिए मर गए। फिर घर वालों को पता चला फिर नक्सलियों से छुड़ाकर घर लाए। उसमें बहुत गहरी चोट लगी थी। कोई भी हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हो रहा था। एक महीना घर में रखें। एक महीने से बाद में कांकेर हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। सरकार को कई बार आवेदन दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। उस समय वह समस्याओं का सामना करना पड़ा। अभी उनका सरकारी नौकरी लगा है 3फरवरी 2022 में। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:6266794147
Posted on: Feb 05, 2023. Tags: CG DISPLACED FINANCIAL GONDAGAON MAOIST MARDAPAL REGISTER SUPPORT VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर :रहने के लिए घर चाईए
ग्राम: जाटलूर, पंचायत:जाटलूर,ब्लॉक:ओरछा,जिला:नारायणपुर , राज्य:छत्तीसगढ़ की जांगलू वड्डे (पिता जी का नाम:रामुराम वड्डे, मां का नाम: गुड्डी राम वद्दे) बता रहे है की वे अभी शांतिनगर(नारायणपुर) में रह रहे है। जांगलू ने कहा कि वह अपनी बड़ी बहन ओरछा के साथ रह रही थी और जब उसकी बड़ी बहन गर्भवती हो गई तो मदद के लिए अपनी छोटी बहन सुनीता को बुलायी थी। नक्सलियों को शक था कि सुनीता नी उनकी पुलिस के साथ है और उसे मारने के लिए जंगल में ले गए और वह भाग निकली, तब से वे अपने पुराने गांव जटलोर नी को छोड़कर 2010-2011 में शांतिनगर (नारायणपुर) आ गए। जांगलू ने कहा कि उन्हें सरकार से मुआवजे के रूप में 30000 रुपये मिले हैं। उनके पास राशन कार्ड है। उनके पास बस पास नहीं है। उनके पास घर नहीं है। इसलिए वे सरकार से घर चाहते हैं। अब वे सीआरपीएफ कैंप हो तो भी अपने पुराने गांव जाने को तैयार हैं। अब उनके परिवार में पिता और उनकी पत्नी,जुंगलो ने कहा कि वह तीन लोगों के साथ रह रहा है। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है की अधिकारियों से बात करके माकन दिलाने में मदद करें। संपर्क व्यक्ति नंबर:8839417192
Posted on: Feb 05, 2023. Tags: CG DISPLACED HOUSE MAOIST NARAYANPUR ORCHHA REGISTER VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर :सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करें
ग्राम:गंगालूर,पंचायत:गंगालूर,थाना: गंगालूर,ब्लॉक:बीजापुर,जिला: बिजापुर,राज्य: छत्तीसगढ़ की मनीष हेमला (पिता का नाम: सोमू हेम्ला) ने कहा कि उनके पिता को 2008 में नक्सलियों ने मार डाला था। वे अभी भी अपने गांव गंगालूर में रह रहे हैं। मनीष ने कहा कि उन्हें सरकार से मुआवजे के रूप में एक लाख रुपये मिले हैं। मनीष ने 12वीं तक पढ़ाई की है। उन्हें घर चाहिए। मनीष अपने परिवार का समर्थन करने के लिए सरकारी नौकरी करना चाहता है। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है की अधिकारियों से बात करके सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करें। संपर्क व्यक्ति नंबर: 9302524578
Posted on: Feb 05, 2023. Tags: BIJAPUR CG JOB KILLED MAOIST REGISTER VCTIM VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: रहने के लिए घर दिलाने में मदद करे
ग्राम ताहलाडोड, पंचायत मेटानार, थाना सोनपुर, ब्लाक ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से बीजूराम नूरेटी, पिता लखनराम बता रहे हैं 2016 में शहर में आना-जाना करने से नक्सली लोग पुलिस मुखबिरी कहकर गांव में मीटिंग करते थे। पूरे गांव के लोगों के साथ मीटिंग किए और आधे लोग को नक्सली लोग बांध के रखे थे लगभग 1 सप्ताह तक नक्सली लोग के साथ रहे फिर गांव से भगा दिए। अभी गुडरी पारा नारायणपुर में किराए के घर में रहते हैं। वहां बहुत परेशानी हो रहा है पानी की परेशानी है और किराए के मकान में रहने से बहुत दिक्कत हो रही है। सरकार के तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिला है। विलो पुराना गांव जाना चाहते हैं लेकिन वहां जाने से लोगों को जान से नक्सली लोग मार देते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8688610439.
