बीत गये रात होत बिहनिया, बुता काम ले लेवव हरी नाम...गीत-
भोरमदेव, वनांचल, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक गीत सुना रहे हैं :
बीत गये रात होत बिहनिया-
बुता काम ले लेवव हरी नाम-
रोज कमाओ जुल-मिल खाओ-
मया बढ़त दुनो आप के-
बीत गये रात होत बिहनिया-
बुता काम ले लेवव हरी नाम...
Posted on: Mar 20, 2019. Tags: AMIT SAHU CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
बड़े सबेरे मुर्गा बोला, चिडियों ने अपना मुंह खोला...कविता -
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू बोल रहे है कि सुबह होते ही मनुष्य को कैसे काम करना चाहिए उसके सम्बन्ध में एक कविता सुना रहे है:
बड़े सबेरे मुर्गा बोला-
चिडियों ने अपना मुंह खोला-
आसमान पर लगा चमकने-
लाल-लाल सोने का गोला-
सब बोलो दिन निकला भाई...
Posted on: Feb 26, 2019. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : मूली के औषधीय उपयोग
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक सब्जी मूली के औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे हैं : मूली के पत्ते को छाव में सुखा कर उसका चूर्ण बना ले इसके बाद चूर्ण और शक्कर को बराबर मिलाकर 2 माह तक खाने से बवासीर की समस्या में आराम होता है ये खूनी,बाधी दोनों प्रकार के बबासीर में उपयोग कर सकते हैं इसके रस को कुछ हप्ते लेने से पेशाब नली में होने वाली पथरी कट-कट कर पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाती है इसके सांथ ही जिन पुरुषो में लैंगिक समस्या होती है वे मूली के बीज को तीली के तेल में सेक कर उस तेल को लगाने से मदद मिल सकती है. दाद, खुजली में इसके बीज के चूर्ण को नीबू के रस के सांथ मिलाकर उस भाग में लगाने से आराम मिलता है |अमित साहू@8964931287.
Posted on: Feb 12, 2019. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर का घरेलू नुस्खा -
भोरमदेव वनांचल, ग्राम-रौचंद, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज हमें बवासीर रोग से बचने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि यदि किसी को बबासीर हो और उसमे रक्त बहता हो, तो एक पाव चने को हल्का भूनकर चूर्ण बना ले, उसके बाद उसमे काला नमक मिला लें और करंज के 3 ग्राम पत्ते को घी में भून लें, जब पत्ते अच्छे से सूख जाए तो उसमे तीन चम्मच चने का चूर्ण मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करे, इससे पेट साफ़ हो सकता है और बबासीर की समस्या में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अमित साहू@8964931287.
Posted on: Sep 30, 2018. Tags: AMIT SAHU BODLA CG HEALTH KABIRDHAM PILES SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
ये तुलसी के रचना वाणी ये राम के अमर कहानी ये...रामचरित मानस पाठ
भोरमदेव वनांचल, ग्राम-रौचन, विकासखंड-बोड्ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक रामायण भजन सुना रहे हैं:
विप्र धेनु सुर संत हित लीन मनुज अवतार-
निज इच्छा निर्मित माया गुण गोपाल-
ये तुलसी के रचना वाणी ये राम के अमर कहानी ये-
ये काया तर जाहि रे संगी ये चोला तर जाहि न-
तय राम के नाम भाजेजा ये चोला तर जाही न-
ये संगवारी तय बहिनी तय राम के नाम जपेजा...
