हमारा ग्राम पहले निर्मल ग्राम था अब स्वच्छ ग्राम भी बन गया है पर हमारे घरों में कोई शौचालय नहीं है.

हमारे गाँव को पहले निर्मल ग्राम घोषित किया गया था अब सुनते हैं कि स्वच्छ ग्राम भी घोषित किया गया है और बताया जा रहा है कि हमारे गाँव में सभी के पास शौचालय है और सभी इसका उपयोग कर रहे हैं । पर हमारे घर में तो कोई शौचालय नहीं बना और बाहर शौच के लिए जाने पर गालियां भी दे रहे हैं पर हम क्या करें पूछ रही हैं निर्मला जी और उनके बच्चे ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंगेव, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से शिवानन्द द्विवेदी से । वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि वे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी@ 9425636535 और कलेक्टर@9425903973 से बात कर इस बारे में प्रश्न पूंछे कि उनके गाँव में शौचालय बनाने में हुए खर्च का क्या हुआ? द्विवेदी@7869992139

Posted on: Dec 22, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली का तार दो महीने से टूटा हुआ है अधिकारी ध्यान नहीं देते कभी भी दुर्घटना हो सकत

ग्राम-कैथा, जनपद पंचायत-गंग्यो, तहसील-मनगवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द द्विवेदी बता रहे है कि ग्राम कैथा के लोहारों की बस्ती में एक विद्युत् का तार दो महीने से टूटा हुआ है जिसकी शिकायत गाँव के लोगो ने अधिकारियो के पास और लाइनमेन के पास भी किया है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है और कहते हैं कि आप स्वयं इसे प्राइवेट से ठीक करवा लें इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, इसके पहले बच्चों को उस तार को छूने से बिजली के झटके लग चुके हैं और कभी भी इससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है । जूनियर कनिष्ट इंजीनियर@7477210220,9425824566, अधिक जानकारी के लिए द्विवेदी@7869992139

Posted on: Dec 21, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

बीपीएल सूची में नाम है पर कई साल से राशन कार्ड नहीं मिल रहा, अधिकारी इधर-उधर घुमाते रहते हैं...

ग्राम पंचायत कैथा, तहसील मनगवा, जनपत पंचायत गंगेव, जिला रीवा मध्यप्रदेश से शिवानन्द दिवेदी के साथ उपस्थित ग्रामीण संतोष केवट पिता सुखराम केवट द्वारा बताया जा रहां है तीन साल पूर्व बीपीएल राशनकार्ड में नाम जोड़वाने के लिए आवेदन दिया गया जो पटवारी द्वारा सर्वे करने के बाद बीपीएलमें नाम जुड़ा जिसके पश्चात राशनकार्ड में हस्ताक्षर नही करने की तथा राशन नही देने की समस्या बता रहे है इस समस्या की जानकारी सचिव-सरपंच से लेने पर बोलते है सीएम हेल्पलाइन 181 में संपर्क करो अत: इस समस्या को सीजीनेट स्वर सुनने वाले से मदद करने की अपील कर रहे है | ग्राम पंचायत सचिव मोबाइल नम्बर 09755994863, जिला कलेक्टर मोबाइल नम्बर 942590397. शिवानंद@7566655210

Posted on: Dec 18, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

मैं और मेरी पत्नी ने मनरेगा में ९ हफ्ते काम किये पर सिर्फ २५०० रू ही मिले हैं, जॉब कार्ड भी नहीं है..

मैंने और मेरी पत्नी ने ९ हफ्ते महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी में काम किया पर अब तक हमें सिर्फ २५०० रू दिया गया है हमें जॉब कार्ड भी नहीं मिला है, पंचायत वाले बोलते हैं अब सब कुछ क्लोज़ हो गया है और अब कुछ नहीं हो सकता बता रहे हैं बाबूलाल साकेत ग्राम कठमना, पंचायत लोटनी, तहसील सिरमोर, जनपत पंचायत गंगेव, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द दिवेदी से जो सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं वे कह रहे हैं आप सभी कृपया जिला पंचायत CEO मोबाइल नम्बर 09425636535, जिला कलेक्टर मोबाइल नम्बर 9425903973 को फोन कर पूछें कि इन गरीब लोगों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है । शिवानन्द@7869992139

Posted on: Dec 13, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

मेरे हिसाब से मैंने रोजगार गारेन्टी में १४,००० का काम किया है पर सरकार ने मुझे २५०० ही दिया है...

मेरा नाम रामलाल साकेत है मेरे हिसाब से मैंने सरकार के लिए पिछले कुछ सालों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी योजना के तहत लगभग १४-१५,००० रू का काम किया है पर मुझे अब तक सिर्फ २५०० रू ही मिले हैं । पता नहीं सरकारी लोग अपने कागज़ में क्या चढ़ाते हैं पर वे कहते हैं सब पैसा दे दिया है बता रहे हैं ग्राम पंचायत लोटनी, तहसील सिरमोर, जनपत पंचायत गंगेव, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवानन्द दिवेदी को, जो बता रहे हैं कि ऐसे ही बहुत उदाहरण है और हम सभी से अधिकारियों से बात कर उन पर दबाव डालकर स्थिति को बदलने में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं । जिला पंचायत CEO मोबाइल नम्बर 09425636535, जिला कलेक्टर मोबाइल नम्बर 9425903973. शिवानंद@7869992139

Posted on: Dec 12, 2016. Tags: SHIVANAND DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »