२६ गाँवों को कोयला खदान के लिए उजाड़ने की सरकारी योजना की अफवाह, दहशत का माहौल...

राजेन्द्र गुप्ता जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ के ब्लॉक-तमनार से बता रहे हैं कि यहां ऐसी उड़ती हुई खबर है कि क्षेत्र के छब्बीस गाँव को कोयला खदान के लिए खाली किया जाएगा इससे दहशत का माहौल है लोग कह रहे हैं कि हमारे गाँव को उठा दिया जाएगा तो हम कहाँ जाऐंगे जमीन जल जंगल को छोड़ कर. वे कह रहे हैं कि इस समस्या को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचा कर हमारी मदद करे और जिला कलेक्टर पर दबाव डाले कि इससे पहले भी कई ग्रामीणों की जमीने खदानों के लिए ली गयी है और वहां के ग्रामीणों को मुआवजा और नौकरी नहीं दिया गया है | सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया अधिकारीयों पर दबाव बनावे और हमारी मदद करे कलेक्टर@9425532330,07762222103. गुप्ता@9993891275

Posted on: Feb 08, 2017. Tags: Rajendra Gupta

जयति जय जय माँ सरस्वती-जयति वीणावादिनी...सरस्वती वंदना...

राजेंद्र गुप्ता, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से वसंत ऋतु के उपलक्ष्य में माँ सरस्वती की वंदना सुना रहे हैं :
जयति जय जय माँ सरस्वती-जयति वीणावादिनी-
जयति पद्मासना माता, जयति शुभवरदायिनी-
जगत का कल्याण कर माँ, तुम हो विघ्नविनाशिनी-
जयति जय जय माँ सरस्वती जयति वीणा वादिनी-
कमल आसन छोर द माँ , देख मेरी दुर्दशा-
शांति की सरिता बहाने, फिर से जग मे ज्ञान दे-
जयति जय जय माँ सरस्वती-

Posted on: Feb 06, 2017. Tags: Rajendra Gupta

राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहाँ मैं जाऊं...भजन गीत

तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता
स्वयं तबलावादन के साथ भजन सुना रहे है:
राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहाँ मैं जाऊं-
राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहाँ मैं जाऊं-
और कहाँ मैं जाऊं ये राम और कहाँ मैं जाऊं-
मन मंदिर में बसे हुए हो तुम हो अंतर्यामी-
मन का भेद चूका न जाए दीन दुखियो की है वाणी-

Posted on: Feb 03, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली के खम्बे 4 साल से गड़े है पर तार नहीं है, ठेकेदार १० हज़ार घूस मांग रहा है...

राजेन्द्र सैयाम आज ग्राम-खरगवारा, विकासखंड-महेंद्वानी, तहसील-शाहपुरा, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहां उनके साथ हैं गाँव के साथी फूलचंद पुसाम, स्वरूप कुमार आर्मो, उदय सिंह आर्मो जो बता रहे है कि उनके गाँव में 4 साल से बिजली के खम्बे गड़े है लेकिन उनमे ठेकेदार के द्वारा केबल नहीं लगाए गए है.उनके गाँव में 25 घर है और उनमे सभी जगह खम्बे लग चुके है, इसकी शिकायत इन्होने ठेकेदार के पास भी किये थे पर वो 10 हजार रू घूस मांग रहा है. उन्होंने विद्युत विभाग के पास भी शिकायत किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| कृपया इन साथियों को फोन कर दबाव डालें सरपंच@8989079708, विद्युत विभाग J.E.@9424387037, कलेक्टर@07644234600. राजेंद्र@9424632296

Posted on: Jan 26, 2017. Tags: RAJENDRA SAIYAM SONG VICTIMS REGISTER

आज मेरा उम्र हुआ बचपन का...कविता

विकासखंड+तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक स्वरचित रचना सुना रहे है:
आज मेरा उम्र हुआ बचपन का-
चाल चलन है बचपन सा-
हरियाली सी प्रेम सदा एक साथ-
मुझे एक संत ने कहा-
मत करना तू खेती कभी भी एक साथ-
आज मेरा उम्र हुआ बचपन का...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »