मोर संग चलो रे मोर संग चलो न...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-नवागांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से तीरथराम साहू छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोर संग चलो रे मोर संग चलो न-
मोर संग चलो रे मोर संग चलो न-
ये गिरे परे मनखे मन, ये परे डरे मनखे मन-
कहा जाहू बढ़ दूर हे गंगा, पापी यही तरों रे-
मोर संग चलो रे मोर संग चलो न...
Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG KANKER SONG TIRATHRAM SAHU VICTIMS REGISTER
Impact Story : समस्या हुई दूर नए हैंडपंप की मिला सुविधा, सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद...
ग्राम-हटका चारामा, पंचायत-श्रीगोहान, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सन्तेश्वरी बता रही हैं कि उनके गाँव के लगभग 1172 की जनसँख्या था हैण्डपम्प दूर होने से काफी दिक्कत होती थी उनके गाँव में नलजल योजना हो तो अच्छा होता इसके लिए उन्होंने कई बार ग्राम सभा में आवेदन दिए थे पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे थे जिसके उन्होंने सीजी नेट में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजी नेट स्वर सुनने वाले साथियों या श्रोताओं की अथक प्रयास से नया हैंडपंप बना दिया गया है. इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने साथियों को एंव अधिकारीयों को धन्यवाद एंव आभार व्यक्त कर रहे है. संपर्क@7354077552.
Posted on: Nov 12, 2019. Tags: IMPACT STORY KANKER CG SANTESHWARI SONG VICTIMS REGISTER
शरद पूर्णिमा पर लिंगो जन्म दिवस जन्म दिवस मनाये...
ग्राम-बंजारी रायपुर (छत्तीसगढ़) से शेर सिंह आचला ग्राम-दमकासा जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) निवासी बता रहा है दिनांक 13.10.2019 को शरद पूर्णिमा के अवसर पर लिंगो जन्म दिवस मनाया गया बताया जा रहा है उनका मानना हैं की ऐसी ही जगह पर लिंगो का हजारों वर्ष पहले अवतरण हुआ इस पृथ्वी पर वह अपने शिष्यों को कचारगढ़ से मुक्त कर कपालगढ़ मट्टा में एक गोटूल संस्थान की स्थापना किया जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय एक अनुशासन एंव संगठित रहे इसी सन्दर्भ में शरद पूर्णिमा को लिंगो जन्म दिवस मनाया गया ग्राम बंजारी नया रायपुर छत्तीसगढ़ में जिसका उद्देश्य मानना है की 21वीं सदी की युवा वर्ग लोगों के लिए एक प्रेणना हो|
Posted on: Oct 17, 2019. Tags: SHER SINGH AACHLA SONG UTTARBATAR KANKER CG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद रोजगार योजना के तहद मजदूरी भुगतान कर दिए...
ग्राम-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वासुदेव नेताम बता रहा है कि मनरेगा के तहत 4, 5, 6 सप्ताह मई माह में काम किये थे लेकिन उनका मजदूरी भुगतान नहीं मिला था उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास आवेदन भी किये लेकिन कोई सुनता नहीं . जिसे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किये जिसके पश्चात् सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से रोजगार गारंटी योजना के तहद रोजगार भुगतान दिलाने में सहयोग प्रदान किये जिसे सभी अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनना वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है.
Posted on: Oct 04, 2019. Tags: SONG VASUDEV NETAM KANKER CG VICTIMS REGISTER
impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद आवास योजना में नाम आ गया-
ग्राम-करिया, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) के रामकुमार सिन्हा बता रहे हैं कि वे आवास योजना के लिये आवेदन देते थे, लेकिन उनका आवास स्वीकृति नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में जनवरी 2018 में रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद फ़रवरी 2018 में उनका आवास योजना में नाम आ गया, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : रामकुमार सिन्हा 7999954438.
