हमारे गाँव में 100 घर है उसमे एक ही हैण्डपम्प है उससे पुरे गाँव को पानी नहीं मिल पाता है...

भूडूपानी, ग्राम-नीलकंठपुर,पंचायत-गौरगी, पोस्ट-जुझावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से झमन सिंह कोर्चो बता रहे है कि उनका गांव चारों और पहाड़ों से घिरा हुआ है वहां आदिवासी लोग रहते है 100 घर का बस्ती है वहां एक ही हैण्डपम्प है उससे भरपूर पानी नही मिल पाता है वार्ड क्रमांक 5 है वहां कभी अधिकारी नही आते है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: सरपंच श्यामलाल पोया@9111234251, सचिव@7697733755, P.H.E.@7697747447, कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क झमन सिंह कोर्चो@7049936463.

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: JHAMAN SINGH KORCHO SONG VICTIMS REGISTER WATER

बुढिया और चार बेटो की बाल कहानी...

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अकलेश कुशवाह एक बाल कहानी सुना रहे है. वे बता रहे हैं कि बहुत दिन पहले गाँव में एक बुढिया थी उसके चार बेटे थे चारो बेटे उसको खाना देते थे लेकिन मिठाई नहीं देते थे. तो बुढिया ने एक दिन कहा चारो बेटो से बेटों जब मैं मर जाउंगी तब मुझे मुहं पर हाथ पर और सब तरफ रसगुल्ला रख देना. फिर एक दिन बुढिया ने नशा लगाया और उन चारो लोगो ने रख दिए रसगुल्ला उसके शरीर में चारों ओर और बोल रहे है राम नाम सत है तो नशे में बुढिया भी बोली यह रसगुल्ला बहुत मस्त है| अकलेश कुशवाह@9162031630.

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: AKLESH KUSHWAH JHARKHAND SONG STORY VICTIMS REGISTER

हमारे गांव का नाम लोरंबा कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी...

ग्राम-लोरंबा, पंचयात-छिछवानी, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से उर्बाना किंडो, लिबिन बडा, केड़वार मिंज, धीरम लकड़ा और जेम्स मिंज गांव के नाम की कहानी बता रहे हैं कि उनके गांव में कई साल पहले एक सरकारी अधिकारी आया था, उसने एक आम के नीचे बैठी वृद्ध महिला से गांव का नाम पूछा, जिस पर महिला बहरी होने के कारण ठीक से सुन नही पाई और आम का नाम बता दिया, जो लोड़हाअंबा था जिसे अधिकारी ने दस्तावेज में लिख दिया बाद में नाम बदलकर लोरंबा हो गया, तब से इस गांव का नाम लोरंबा है, ये कहानी उन्होंने अपने पूर्वजों से सुनी थी|अंकित पडवार@7646885478.

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GUMLA JHARKHAND LIBIN BADA SONG STORY URBANA KINDO VICTIMS REGISTER

हे वीर जवान शहीद, मेरे याद से न जाना...देशभक्ति गीत

ग्राम-मदनपुर, जनपद-पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गीता जगते और झूली जगते एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
हे वीर जवान शहीद मेरे याद से न जाना-
जलता दीया ये न भुजे मेरा सलाम है तुझे-
आज जो खिलता बाघों कली है-
हर एक फूलो में वीरो की बलि है-
कितने सिंदूर मिटे आजादी के जंग में-
जाने तन से दूर हुए रह न पाए संग में...

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: GEETA JAGTE JHULEE JAGTE SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : आग से जलने पर घरेलू उपचार -

वैद्य भगतराम लांझी, ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) बता रहे है आग से जलने पर सरई लासा (राल) को बारीक पीस ले, फिर उसे कपड़े से दो बार छानिये उसके बाद उसमे पानी और तीली का तेल डालकर मथन करिये उसके बाद थोड़ा सा पानी डालिये, और मथिये उसके बाद पानी को फेंक दे. ये प्रक्रिया 5-6 बार करे और जब वह सफेद हो जाएगा तो उसमे करंज नीम आरसी का तेल मिलाकर जले हुए जगह में रुई से लगाइए, इसे दिन में दो बार लगाना है, सांथ ही उसमे करंज का तेल लगाना है जिससे मक्खी न आए और दूर्गंध न हो इसे लगातार एक हफ्ते उपयोग करने से आराम मिल सकता है | लांझी@7389964276.

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: BHAGTARAM LANJHIT HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »