गाँव का पारम्परिक आदिवासी संगीत...

ग्राम-दुधियाटोला, पोस्ट-सरई, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से रामलखन सिंह टेकाम बता रहे हैं कि आदिवासी समाज में शाम को काम ख़त्म करने के बाद या उनके विशेष आयोजनों में एक साथ बैठकर गीत संगीत और नृत्य करने की परम्परा रही है जो अब धीरे धीरे कम होती जा रही है पर कुछ सुदूर इलाकों में पुराने बुज़ुर्ग लोग आज भी परम्परा को जीवित रखने का प्रयास करते हैं, यह उनका मनोरंजन का साधन भी है क्योंकि उनकी भाषा में तो टीवी या रेडियो में कुछ अधिक नहीं होता जिसमे युवा लोग व्यस्त रहते हैं आज वे ऐसे ही एक मंडली में बैठे हैं और वहां गाए जाने वाले सेवा संगीत को सीजीनेट सुनने वालो को भी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से सुना रहे हैं. रामलखन सिंह टेकाम@9644909675.

Posted on: Sep 30, 2017. Tags: RAMLAKHAN SINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

बच्चे खेल रहे हैं, दीन दुनिया से बेखबर से...कविता

विकासखंड बर्गी, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) से मोहम्मद परवेज़ खान एक कविता सुना रहे हैं, जिसका शीर्षक हैं- बच्चे खेल रहे हैं:
बच्चे खेल रहे हैं, दीन दुनिया से बेखबर से-
इनके खेल में शामिल हैं-चिड़िया और कल-कल करते पंछी-
नदिया और पहाड़ भी, मंदिर और मस्ज़िद भी-
धूल में सने, मिट्टी में लिपटे चीखते चिल्लाते बच्चे खेल रहे हैं, कितने बेखबर से-
इनके खेल में शामिल हैं, धरती और आकाश भी चन्द्रमा और सूरज भी-
ये नहीं जानते अदावत, बदला और दुश्मनी-
क्यों ना हम भी शामिल हो जाए इसके खेल में-
और खेले सिर्फ मस्ती और उल्लास का खेल...

Posted on: Jun 07, 2017. Tags: Parvez Khan SONG VICTIMS REGISTER

बगैर सुनवाई के हमारे गाँव के पास बाँध बन गया है हमारे खेत और घर डूब रहे हैं कोई नहीं सुन रहा है...

ग्राम-बाँधाभोई (बिरदिया), पंचायत-भालूपानी, थाना-टिकेतपल्ली, ब्लॉक-बनाईगढ़, जिला-सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से जितवाहन खंडागुरु बता रहे है कि उनके गाँव से करीब 3 किलोमीटर दूर में डेम का निर्माण हो रहा है जिससे 4 गाँव क्षतिग्रस्त हो रहे है. उन 4 गाँव में से एक गाँव है बंधाभुइँ जिसमें कुछ लोगो को विस्थापित किये और कुछ लोगो को अधूरा विस्थापित किये है और 7 लोगो का जंगल जमीन का पट्टा होते हुए भी सुनवाई होगा, सुनवाई होगा बोल-बोल कर डेम कम्प्लीट हो गया है और पानी हमारे घर, खेती बाड़ी के नीचे तक आ गया है और हम लोग कई बार डेम ऑफिस और सब कलेक्टर के पास शिकायत किये है लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो रहा है. कलेक्टर@06622272265. जितवाहन@8895939073

Posted on: Feb 04, 2017. Tags: JITWAHAN KHANDAGURU SONG VICTIMS REGISTER

जमीदार का टेक्टर...कविता

लखन सिंह मरावी ग्राम पटनी तहसील परतापुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से एक कविता सुना रहे हैं :
जमीदार का टेक्टर दौड़े भैयाजी की राज में-
भईया रोवे छोवा रोवे रानीजी की राज में-
हमरे बुजुर्ग जब आये जंगल थे इस गाँव में-
काट-काट के पेड़-पेड़ को खेत बनाया गाँव में-
मालिक भी हम नौकर हो गये भैयाजी की राज में-
भईया रोवे छोवा रोवे रानीजी की राज में-
बड़की बिटिया की शादी में खेत रहा था रेन में – बर्तन,बैला,चानी बिक गए व्याज बकाया मोल में – सूदखोर की परवा है ये भैयाजी की राज में – भईया रोवे छोवा रोवे रानीजी की राज में – रात अंधेरी बरखा बारी गए निकाली धाम से-
पेड़ तले परिवार बसाए हुए पराए गाँव से-
गाँव की घटिया भुगढ़ी घुमे रानीजी की राज में-
कब तक अत्याचार सहेंगें आजादी के नाम पे-
जल्दी रोको फेंक उतारो इन्कलाबजी के नाम पे-
जंजीरों को फेंक उतारो इन्कलाबजी के नाम पे-
जीना है तो एक हो जाओ दादा हीरा मरकाम की राज में...

Posted on: Jan 31, 2017. Tags: Lakhan Singh Marawi

Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi Language: 07th Janaury 2016...

Today’s Rakesh Khanna and Sumanlata Achala are presenting Bultoo Radio in Hindi Language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Jan 07, 2017. Tags: RAKESH KHANNA AND SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »