एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिन्दुस्तान.....देशभक्ति गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से दीक्षा कुमारी व सबा करीम एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिन्दुस्तान-
दुनिया में बेजोड़-अनोखा भारतवर्ष महान-
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान हमारा प्यारा हिन्दुस्तान-
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इशाई-
जैन-पारसी-बौद्ध-गोसाई-
धर्म भले हो न्यारे-न्यारे लेकिन भाई-बहन सारे-
सर्वधर्म समभाव हमारे पर हमें गुमान-
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान हमारा भारतवर्ष महान...

Posted on: Feb 25, 2016. Tags: DIKSHA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

हम बच्चे हिन्दुस्तान के हम बच्चे हिन्दुस्तान के....देशभक्ति गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से कुमकुम कुमारी एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
हम बच्चे हिन्दुस्तान के हम बच्चे हिन्दुस्तान के-
भारत माँ की शान के-
सच्चे हैं ना डर किसी का चलते सीना तान के-
हम बच्चे हिन्दुस्तान के-
गाते हैं हम नए तराने दुनिया को है दोस्त बनाने-
दूध में देखो शक्कर-मिश्री इसी तरह मिल जाना है-
हम बच्चे हिन्दुस्तान....

Posted on: Feb 24, 2016. Tags: KUMKUM KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

युग निर्माता हम बच्चे, कल की आशा हम बच्चे...बच्चों पर प्रेरक गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से दीक्षा कुमारी एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
युग निर्माता हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे-
चलते हैं हम शान से डरते नहीं हैं रुकते नहीं हैं आंधी या तूफ़ान से-
भाग्य विधाता हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे-
खुशियां ही खुशियां आएंगी जब हम नाचे-गाएंगे-
हमें बधाई देने को परियों के दल आएँगे-
धूम धमाका हम बच्चे नाचे गाएं हम बच्चे-
जीना हमको आता है मौन न एक पल भाता है-
चाँद-सितारों से तो अपना जनम-जनम का नाता है-
खीर-बतासा हम बच्चे कल की आशा हम बच्चे...

Posted on: Feb 23, 2016. Tags: DIKSHA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

आइल पंचायत के चुनउआ हे सखी गावा ना गीतिया...पंचायत चुनाव पर गीत

ग्राम-मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से अनीता कुमारी बिहार में पंचायत चुनाव में महिलाओं की सशक्त भागीदारी की उम्मीद में एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
आइल पंचायत के चुनउआ हे सखी गावा ना गीतिया-
गीतिया में तोहूं बता द इ बतिया पंचायत में औरत के का बाटे नीतिया-
आरक्षण के मतलब बता द हे सखी गावा न गीतिया-
गउआं के महिला काहें बाड़ी पीछे पंचायत में ओनका के केहू नाहीं पूछे-
अरे महिला समाज के जगावा हे सखी गावा ना गीतिया...

Posted on: Feb 17, 2016. Tags: ANITA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

खिलखिलाती जमीं, हंस रहा आसमां...स्वागत गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से कक्षा-1 की छात्रा किश्ती कुमारी अपने सहेलियों प्रीति, दीक्षा, चाँदनी, अंजली व अन्नू के साथ एक स्वागत गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
खिलखिलाती जमीं, हंस रहा आसमां-
स्वागतम-स्वागतम-स्वागतम मेहरबां-
पास कुछ भी नहीं भेंट मैं क्या करूं-
अपने खुशियों को अपने ह्रदय में धरूं-
सामने हम खड़े हैं लिए कारवां-
स्वागतम-स्वागतम-स्वागतम मेहरबां....

Posted on: Jan 29, 2016. Tags: KISHTI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »