भोपाल से पैदल रीवा में गाँव पहुंचे हैं वापस नहीं जाना चाहते हैं पर गाँव में कृपया काम दिलवाइये...
ग्राम-गुड़, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गब्बर राम कोल बता रहे है लॉकडाउन से पहले भोपाल शहर में काम करने हेतु गये थे कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन किया| कई परेशानियों का सामना करके जैसे तैसे-पैदल गाँव पंहुचा जहाँ पर सरकारी सुविधा बिलकुल भी नही है| सरकार की ओर से मात्र एक हजार बैंक खाता में ट्रांसफर किये है सबसे ज्यादा जरुरी राशन एंव रोजगार की आवश्यकता है परन्तु किसी प्रकार की कोई सुविधा नही मिल पाया है, ग्रामीणों का कहना है राशन एंव रोजगार जैसे कार्य उपलब्ध कराया जाए जिसे ग्रामीण गुजारा कर सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : SDM@9754859545, संपर्क नम्बर@9510188951.
Posted on: Jun 10, 2020. Tags: GABBAR RAM KOL CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER WORK
मज़दूर हैं पर कोई काम नहीं मिल रहा है, 6 लोगों का परिवार कैसे चलाएं, कृपया मदद दिलाइये...
ग्राम-कजरा, पोस्ट-मंझौली, ब्लाक-वजीरगंज, जिला-गया (बिहार) से अंशु कुमार बता रहे है कि लॉकडाउन में खाने पीने की तकलीफ हो रहा है ,राशन कार्ड भी नहीं है,पापा जी बहुत सीरियस रहते है, रोजगार नहीं है 6 लोगों का परिवार चलाना पड़ता है ,मजदुर आदमी है कितना चला पायेंगे उनका कहना है कि सरकार से कुछ मदद चाहिए | वे इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें :संपर्क नंबर@6385510913. (169531) NM
Posted on: Jun 10, 2020. Tags: ANSHU CORONA PROBLEM FOOD GAYA BIHAR KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WORK
दो माह पहले मनरेगा में काम किए अब तक पैसा नहीं, और काम नहीं है भूखे मरने की स्थिति है...
ग्राम-गुड़, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नन्दलाल आदिवासी बता रहें है दो महीनें पहले मनरेगा में कार्य किये जिसका मजदूरी भुगतान नही हुआ है जिस वजह से खाद्य सामग्री की समस्या है भुखमरी की स्थिति आ गयी है इस मनरेगा कार्य में लगभग 50 से अधिक मजदुर कार्य किये जिसमे से किसी का मजदूरी भुगतान नही हुआ है वे एक दूसरे मजदूर से भी बात करा रहे हैं जिनका नाम मौजीलाल है वे कह रहे हैं दो माह पहले किसान के यहां मेढ़बंधान का काम किया पर किसान कहते हैं कि सरकार ने नरेगा का पैसा नहीं भेजा और सचिव बोलता है कि पैसे किसान को भेज दिया है पर मेरे खाते में कोई पैसा नहीं आया है. कोरोना प्रकोप के कारण और दूसरे कार्य की कोई व्यवस्था नही हुई है इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अपील कर रहे है कि दिए गये अधिकारियों से फ़ोन नंबर पर बात कर मजदूरी भुगतान करने में मदद करें. CEO@9407803480. SDM@9754859545. संपर्क@7583034925
Posted on: Jun 10, 2020. Tags: ADIWASI CORONA PROBLEM FOOD NANDLAL NREGA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
सालों से दूर से पानी लाते हैं, पर अभी कोरोना लॉकडाउन के कारण दूर जाने में दिक्कत होती है...
वार्ड क्रमांक 3, नगर पंचायत भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कन्हैया लाल केवट को कुछ महिलाएं ललिता, संगीता,सुगरु और जोरू जुगु बता रहें हैं, पानी की समस्या पिछलें सन बहुत सालों से है लगभग डेढ़ किलोमीटर दुरी से पानी ला कर उपयोग कर रहें हैं जिसकी शिकायत सरकारी कार्यालय तक किया जा चूका है| परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये है | कोरोना संक्रमण की वजह से दूर आने जाने पर रोक लगाया गया है,इस समय बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है सुचारू रूप से पानी की प्रबंध किया जाए| इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारियों से बात कर पानी का प्रबंध किया जाए. संम्पर्क @7588676997. CEO@8554070300. कलेक्टर@0713222001. (169419) RK
Posted on: Jun 10, 2020. Tags: GADCHIROLI MH BHAMRAGAD CORONA KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
मिलने की कोशिश करना घर से नही निकलना...कोरोना गीत-
ग्राम-शाहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार कोरोना से जुडी एक सुना रहा है-
मिलने की कोशिश करना घर से नही निकलना-
कोरोना फ़ैल जाता है, कोरोना फ़ैल जाता है-
माना की अब तुम अपनों की यद् बहुत आये हो-
सपनों में खो जाओ तो आँख भर जाएगी-
लेकिन अपनों से मिलने की, अभी न कोशिश करना-
कोरोना फ़ैल जाता है, कोरोना फ़ैल जाता है-
