गांव आंगनवाडी नहीं होने से बच्चो को 6 किलोमीटर दूर लाना ले जाना होता है...कृपया मदद करे-

ग्राम-श्री रामपुरम, पंचायत-सारपाका, विकासखण्ड-दुर्गुमपांडुम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से आनंद और राजेश बता रहे हैं| कि उनके गाँव में आंगनवाडी नहीं है| बच्चो को 6 किलोमीटर दूर सारपाका पहुंचाने और लेने जाना होता हैं| छोटे बच्चे अकेले आना-जाना नहीं कर सकते| उन्होंने आंगनवाडी की समस्या को लेकर गांव के सरपंच, सचिव के पास बात को रखा| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| निवासियों का कहना है| गांव में आंगनवाडी होने से बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर (राजेश)@7093533071.

Posted on: May 30, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

केला लईयो दादो, नोनीया नोनी दादा वाडा...गोंडी गीत-

ग्राम-राजीव नगर, पंचायत-उत्सादा, विकासखण्ड-गुरगुमपात, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से रश्मी अपने साथी के साथ एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
केला लईयो दादो, नोनीया नोनी दादा वाडा-
नोनी गोंडियो वेला, गलिया गोंडिया वेला गलियो यायो-
केला लईयो दादो, नोनीया नोनी दादा वाडा-
नोनी गोंडियो वेला, गलिया गोंडिया वेला गलियो यायो...

Posted on: May 30, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA

गांव में सड़क बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन कोई काम नहीं होता...कृपया मदद करें-

ग्राम-राजीव नगर, पंचायत-उत्सादा, विकासखण्ड-गुरगुमपात, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से वेको गंगत, नोचाया केबन, मडईस तमय, वंजलके, मागिरत बता रहे है| उनके गांव में 20 किलोमीटर तक रोड की समस्या है| रोड नहीं होने से रास्ते में कीचड़ होता है| वाहन ले जाने में दिक्कत होती है| वे 20 वर्ष से सड़क के लिये प्रयास कर रहे हैं| आवेदन पर अधिकारी अगले वर्ष हो जायेगा, बोलते हैं| लेकिन आज भी सड़क नहीं बना है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में सड़क बनवाने में मदद करें : सरपंच@9502075648, CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9441769037.

Posted on: May 30, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM ROAD TELANGANA

गांव में स्कूल नहीं होने से बच्चो को 20 किलोमीटर दूर दूसरे जगह पढ़ने जाना होता है...मदद की अपील-

ग्राम-राजीव नगर, पंचायत-उत्सादा, विकासखण्ड-गुरगुमपात, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से वेको गंगत, मडईसवा, मडी दुंगया, मडावी दीमरत, मडकंदेया बता रहे हैं| उनके गांव में स्कूल नहीं है| बच्चे पढ़ने के लिये लगभग 20 किलोमीटर दूसरे जगह जाते हैं| जिससे उन्हें दिक्कत होती है| गांव में स्कूल बनाने के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें : सरपंच@9502075648, CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9441769037.

Posted on: May 30, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT KBHADRADI KOTHAGUDAM PROBLEM SCHOOL SONG VICTIMS REGISTER

गांव में स्कूल के लिये अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

ग्राम-श्री रामपुरम, पंचायत-सारपाका, विकासखण्ड-दुर्गुमपाडू, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से आनंद और राजेश बता रहे हैं| उनके गाँव में स्कूल नहीं है| बच्चे 6 किलोमीटर दूर सारपाका पढने जाते हैं| उन्होंने स्कूल की समस्या को लेकर गांव के सरपंच, सचिव के पास बात को रखा| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| निवासियों का कहना है| गांव में स्कूल होने से बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर स्कूल की समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366355. संपर्क नंबर (राजेश)@7093533071.

Posted on: May 29, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM DURGUMPADU KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »