वनांचल स्वर : तुलसी और बेलोती के पत्तो को चाय में मिलाकर पीने से फ़ायदा (गोंडी भाषा में)

ग्राम-कोनपाड़, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुमनलता आचला के साथ में आज जयमती कश्यप जी जुडी हैं जो बोल रही है कि जब चाय बनाते है तब तुलसी और बेलोती के पत्तो को डालकर पीना चाहिए, बेलोती के पत्तो को चाय में डालकर पीने से शुगर नहीं होता है और तुलसी के पत्तो को मिलाकर पीने से सर्दी खांसी बुखार नहीं जैसी बीमारियाँ नहीं होती है| इसलिए बेलोती के पत्तो को रोज चाय में मिलाकर पीना चाहिए और उससे ह्रदय रोग भी नहीं होता है. वे बता रही हैं कि इस तरह की अनेक महत्वपूर्ण वनस्पतियां हमारे आसपास पाई जाती हैं जिसका उपयोग हमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए करना चाहिए और इन जानकारियों को 7411079272 पर रिकार्ड भी करते चले जिससे और लोग इसके बारे में जान सकें

Posted on: Mar 30, 2018. Tags: SONG SUMANLATA ACHALA GONDI VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गर्मी से बचने के उपाय (गोंडी भाषा में)

तहसील-उट्नूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सिड्म भीमराव गर्मी से बचने के उपाय गोंडी भाषा में बता रहे है- 1.गर्मी के समय में सफ़ेद रंग के पतले कपडे पहनने चाहिए| 2. सिर में सफ़ेद रंग का टोपी या रुमाल बांधना चाहिए| 3. पानी में नमक मिलाकर पीना चाहिए| 4.गर्मी के समय में घना छाया के नीचे सोना चाहिए| 5. पानी को बार-बार पीते रहना है| 6. बार-बार पसीना आने से शरीर को गीले कपडे से पोछना है| 7. शरीर में पानी कमी होने पर बार-बार पानी पीना है और शरीर को गिले कपडे से पोछते रहना है, उससे पानी की कमी दूर हो जाएगी| 8.धूप से घर आने पर तुरंत नारियल पानी पीना चाहिए| 9. चक्कर आने पर तुरन्त O.R.S. का घोल पिलाना और दवाई लेना है| सिड्म भीमराव@9440290249.

Posted on: Mar 29, 2018. Tags: SIDAM BHIMRAO SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मधुमेह में मददकारक घरेलू उपाय

मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी मधुमेह या शुगर नाशक एक घरेलू उपचार बनाने की विधि बता रहे हैं जिससे कुछ साथियों को मदद हो सकती है वे बता रहे हैं कि लहसुन कली 25 ग्राम, अदरक 50 ग्राम, पुदीना की पत्ती 50 ग्राम, खट्टा अनार का दाना 50 ग्राम, इन सब को धुल कर चटनी की तरह पीसकर सुरक्षित रख लें और एक-एक चम्मच चटनी दिन में तीन बार खाली पेट सेवन करें, 21 दिन तक लगातार सेवन करने से लाभ हो सकता| खाने में मीठा, गरिष्ठ भोजन और नशा अदि का प्रयोग न करें, संतुलित भोजन करें| कम से कम आधे घंटे प्रतिदन सुबह शाम टहलें अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गैस हरण चूर्ण...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज गैस हरण चूर्ण के बारे में जानकारी दे रहे है, जो गैस की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है और आप यह अपने घर में ही बना सकते हैं और इससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा. वे बता रहे हैं कि पुदीना की पत्ती 100gm, सौप100gm, धनिया 100gm, अनार दाना 150gm, मिश्री 200gm, इन सभी को काट पीटकर कूटकर चूर्ण बना लेवे एवं सुरक्षित रख लेवे।मात्रा-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के आधा घंटे बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे लाभ होगा| परहेज मिर्च मसाला, तेल, खटाई कम करे एवं नशा नही करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मिर्गी का घरेलू उपचार

मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी मिर्गी बीमारी का एक घरेलू औषधीय उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि जिन सांथियो को मिर्गी की समस्या हो वे बेल की तीन पत्तियों वाले 12 सेट और 10 नग काली मिर्च को मिलाकर एक कप पानी में पीस कर जूस बना लें, बेल का पेड़ आम तौर पर गाँव और शहर में भी मिल जाता है जिसका धार्मिक उपयोग भी होता है और सुबह-शाम खाली पेट में एक-एक कप सेवन करे इससे लाभ होता है तीन महीने तक लगातार उपयोग कर सकते हैं, जिससे इस रोग पर काम खर्च में और बगैर किसी साइड अफेक्ट के उपचार हो सकता है. तेल, खाटाई मिर्च, मसाला का सेवन कम करे,नशा न करें और नींद पूरी करें| एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »