Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...

ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं उनके ब्लाक में एक ही बैंक है, पुरे बब्लाक के लोग प्रतापपुर में ही आते है, धान मंडी का पैसा लेने, लोगों को सही समय पर पैसा नहीं मिल पाता था| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी सन्देश रिकॉर्ड किया फिर कुछ दिन बाद पूरा पैसा देना चालू कर दिए है| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद किये|

Posted on: Feb 15, 2022. Tags: CG IMPACT PARTAPPUR SURJAPUR

आजा रे आजा रे पिया सोन चिरईया रे...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोट, पोस्ट-पटना, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रायसिंह शांडिल्य एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
आजा रे आजा रे पिया सोन चिरईया रे-
पीहू पीहू पपिहा करा थे गोहार-
सुनी सुनी कलपथे महुआ के डार-
ऐति डोले ओति डोले पिपरे के पान-
सुनी सुनी कलापथे महुआ के डार-
आजा रे आजा रे पिया सोनचिरईया रे...

Posted on: Feb 12, 2022. Tags: CG SONG SURAJPUR

पीड़ितों का रजिस्ट: नक्सलियों ने उनके घर आकर उनकी माँ को मार दियें-

जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से धीमी बता रहे हैं, उनके माँ को 2009 नक्सालियों ने आकर उन्हें मार दियें| घटना होने के बाद उनके परिवार दंतेवाडा निवास कियें| फिर उन्हें सरकार के तरफ से चार लाख सहयोग राशी मिला था| और उनको पियून का नौकरी भी मिला है| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@758742781.

Posted on: Feb 08, 2022. Tags: CG DHIMI DISPLACED KILLD SUKAMA VICTIMS REGISTER VICTIM MAOIST

पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम करते थे, डर से गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम-गुच्छाकोट, जिला-नारायणपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से मैनू राम कोंर्रम पिता रूपधर बता रहे हैं कुछ साल बाद नक्सली संगठन में काम करते थे| बाद में पुलिस वालों को पता चला फिर पुलिस वालों ने उन्हे 3 महीने तक जेल में रखा था| फिर उन्होंने आत्मसमर्पण कर लिया| आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हे सरकार के द्वारा दस हजार रुपये सहायता राशि मिला था| वर्तमान में गुडरीपारा नारायणपुर में घर बनाकर रहते हैं| और मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उन्हे बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8817767989.

Posted on: Feb 05, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR SURRENDER VICTIMS REGISTER

जगह न होने के कारण जंगल में बाजार लगता है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कैलाश जी जगरनाथपुर की बाजार बैठने के स्थान परेशानी की और ध्यान आकर्षित कर रहे है| इस गाँव में बाजार बस्ती में न होकर जंगल के बीच में रखा गया गया है| इस गाँव के आस-पास 4-5 अन्य गाँव के लोग भी आते है| इस जंगल में लोगों का आवा जाई कम होती है| साथ ही खतरे की भी आशंका बनी रहती है| इस बात को एसडीएम जी व कलेक्टर जी तक बात पहुचाई जाए ताकि बाजार स्थान में परिवर्तन कर सकें| इससे गाँव वालों को भी परेशानी नहीं होगी और बाजार व्यवस्था ठीक से चलेगी| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या को हल कारने में मदद करें| संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG KAILASH POYA MARKET PLACE PRATAPPUR SURAJPUR PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »