१७७ आदिवासी परिवार २००५ से रहते हैं पर उनके पास बिजली नहीं है कृपया अधिकारी को फोन करें...
ग्राम-निमन्तगड्डा, पंचायत-सहजातपुरा, ब्लॉक-बटियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वाल्मीकि बता रही है कि निमन्तगड्डा में 177 आदिवासी परिवारों के साथ दूसरे परिवार भी निवास कर रहे है और 2005 से काबिज है लेकिन आज तक बिजली नहीं लगाईं गई जबकि अटल ज्योति अभियान के कानून का उल्लंघन हो रहा है और इनको मात्र दो लीटर ही मिट्टी का तेल मिलता है वो भी 15 दिनों में ख़त्म हो जाता है फिर ये लोग लकडियाँ जलाकर उजाला करके रहते है उसी से अपना गुजर बसर कर रहे है बिजली नहीं होने कारण यहाँ के बच्चे पढ़ पा रहे है और न ही लिख पा रहे है| बिजली विभाग अधिकारी@9425613810. आरती@ 9179326573
Posted on: Feb 03, 2017. Tags: ARTI VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER
हंस मा सवार मईया उड़त आवे हो...सरस्वती वंदना
आरती यादव ग्राम-दहेजवार, पोस्ट-बलरामपुर,जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से एक सरस्वती वंदना सुना रही हैं:
हंस मा सवार मईया उड़त आवे हो-
गंवार लोगवा-
मईया के मरम न जान-
एक त मरम जान-
कालिके बेटवा हो पोथिया लिहले न-
मईया के चरनिया धइले खाड-
हंस मा सवार मईया उड़त आवे हो...
Posted on: Nov 25, 2016. Tags: ARTI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
पागल कहे ला ना रे लोगवा...धर्म गीत
ग्राम-जामपानी, तहसील-दुद्धी, जिला-सोनभद्र उत्तर प्रदेश से रामजीत भारतीय भोजपुरी में एक धर्म गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
पागल कहे ला ना रे लोगवा – पागल कहे ला ना – हंसा यीशु मशीह के सेवक रे लोगवा – पागल कहे ला ना – तीर्थ मथुरा हम नही जाइयेबे-
ना हम गंगा नहाइबे – यीशु चरनिया गंगा बिराजे-
उभुक चुभुक हम नहाइबे रे लोगवा-
पागल कहे ला ना-
हंसा यीशु मसीह के सेवक रे लोगवा-
पागल कहे ला ना-
पागल कहे ला ना रे लोगवा, पागल कहे ला ना...
Posted on: Nov 09, 2016. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER
Pahadi Korwa Bultoo Radio from Chhattisgarh...28th October 2016
Today Fulmet Pahadi Korwa and Kartik Ram Pahadi Korwa are presenting latest edition of Bultoo radio from Chhattisgarh. In this program they have chosen messages from Pahadi Korwa areas from where people have reported stories and sent songs in their dialects after calling CGnet Swara number 08050068000. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet via bluetooth
Posted on: Oct 28, 2016. Tags: CHHATTISGARH FULMET KARTIK KORWA PAHADI RAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: डगडोवा जड़ी से हड्डी में दर्द का उपचार
ग्राम ऊपर सलखेता, तहसील धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुमारी सावित्री पहाड़ी कोरवा आज उनके पड़ोसी ग्राम से सहनिराम हसदा पहाड़ी कोरवा जो पुसउडेरा, ग्राम बरघाट, पंचायत गिधकालो, पोस्ट उमड़ता से हैं मिल रही हैं और वे उनको हड्डियों के दर्द होने पर वन औषधि से उपचार बता रहे है | यह जड़ी जगल में मिलता है, जिसका नाम है डगडोवा और इसके छाल को लायें और पीस ले और दर्द स्थान पर इसका लेप लगावे और कपड़ा बाँध दें तथा इसका रस निकालकर लगातार तीन दिन तक पिलाये भी तो कुछ घंटे में ही दर्द काम हो जाएगा । वे कह रहे हैं वे कई लोगों पर इस जड़ी का प्रयोग कर चुके हैं और उन्होंने पाया है कि इस इलाज से हड्डी का दर्द ठीक हो जाता है । सावित्री पहाड़ी कोरवा@7773035896
