भारत माता तोर चरन के अमरित पीबो...छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत
ब्लाक-मोहल्ला मानपुर, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कोरेटी छत्तीसगढ़ी भाषा में देशभक्ति गीत सुना रहे है :
भारत माता तोर,चरन के अमरित पीबो-
तन मन धन बल संग,देश के खातिर जीबो-
परन करत हन आज,तोर माटी ला छूके-
लाबो ओ सत् राज,बिना सुसताये रूके-
होही नवा बिहान,राज सुनता के आही-
जिनगी जाँगर चेत,सोझ रद्दा मा जाही-
भरही सबके पेट,सबो झन बने अघाहीं-
करके ओ परियास,सरग धरती मा लाहीं-
लालच भष्टाचार,मूड़ ला तोप लुकाहीं-
अपरिद्धा घूसखोर,आँख ला मूँद लजाहीं-
सत् भाखा सत् काज,सत्य मारग अपनाहीं-
जुग जिनगी के संग,मनुष मन बड़ हरषाहीं-
तोरे अन संतान,भटक गे हन ओ दाई-
होय समझ के फेर ,तभे माते करलाई-
दे दे ओ आशीष,चरन के पँइया लागौं-
अपरिद्धा पन छोड़,तोर सेवा बर जागौं-
Posted on: May 18, 2017. Tags: RAJENDRA KORETI SONG VICTIMS REGISTER
नए गाँव के शुरुआती उत्सव में दूर- दूर से लोगों के साथ उनके देवी-देवताओं को भी बुलाया गया है...
मोहला-मानपुर क्षेत्र, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कोरेटी एक आदिवासी धार्मिक यात्रा के दौरान एक गावं परेवाडी पहिंचे हैं जो ग्राम पंचायत मढियानवाडी से 13 किमी दूर है आज वे हमें उनकी पारंपरिक रीति-रिवाज के बारे में जानकारी दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि इस गाँव की नई स्थापना की गयी है और उसके लिए किये जा रहे उत्सव में दूर-दूर के लोगों के साथ उनके देवी देवताओं को भी निमंत्रण दिया गया है. कार्यक्रम में बकरे, मुर्गी तथा सूअर की बलि दिए जाने के बाद सब ग्रामीणों को भोज कराया गया. वे कह रहे हैं इस तरह हम अपने पूर्वजों द्वारा शुरू किये गए रीति-रिवाजों को लगातार अनुसरण कर रहे हैं जो लगातार चलना चाहिए | राजेन्द्र कोरेटी@9407954428
Posted on: May 16, 2017. Tags: RAJENDRA KORETI SONG VICTIMS REGISTER
तेंदूपत्ता संग्रह के लिए अभी गाँव के लोग सुबह 4 बजे जंगल चले जाते हैं और दोपहर तक लौटते हैं...
मोहला मानपुर, जिला-राजनांदगाव (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कोरेटी बता रहे है कि मध्य भारत क्षेत्र के लोग आर्थिक आय के लिए वनोपज संग्रह पर काफी निर्भर करते है, इसमें मई महीने में तेंदूपत्ता की तुड़ाई का कार्य किया जाता है, क्षेत्र में अभी तेंदूपत्ता संग्रह का काम चल रहा है, लोग सुबह ४ बजे से जंगल चले जाते है घर के ज्यादातर सदस्य दोपहर तक जंगलो में ही रहते है, शाम तक प्रति व्यक्ति ५० पत्तो का बण्डल बनाकर उसके बाद क्रय विक्रय के लिए एक निश्चित जगह पर जाकर जहा पर एक मुन्सी नामक व्यक्ति होता है उसे देता है जो कुछ दिनों के बाद उसे आगे भेजता है. उसके बाद ग्रामीणों को पत्ता तुड़ाई का धनराशि दिया जाता है, इस वर्ष २०१६-१७ प्रति सैकड़ा २०० रुपए का दर सरकार द्वारा दिया जा रहा है. कोरेटी@9407954428
Posted on: May 15, 2017. Tags: RAJENDRA KORETI SONG VICTIMS REGISTER
मेरे घर में 5 में 4 बीमार, ब्लॉक के अस्पताल में डाक्टर नहीं मिलते 50 किमी जिला जाना पड़ता है...
ग्राम,पोस्ट, थाना-ग़ढ, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेन्द्र गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गाँव में कोई सरकारी अस्पताल नही है इसीलिए ५० किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिसके कारण ग्रामीणों को आर्थिक व समय का नुकसान होता है, उनके परिवार में ५ सदस्य है जिनमे ३ नेत्रहीन और एक टीबी से पीड़ित है, १० किलोमीटर दूर ब्लॉक गंगेव में अस्पताल है पर वहां एक्सरे डिपार्टमेंट में कोई डॉक्टर नही होते है जिसके चलते जिला मुख्यालय जाना पड़ता है इस संदर्भ में पिछले हप्ते कलेक्टर से बात भी हुई है लेकिन अभी तक व्यवस्था में कोई बदलाव नही है, आप सब श्रोता जो सीजीनेट सुनते है उनसे उनुरोध है फोन कर दबाव बनाए...कलेक्टर@9425903973, ग्रामीण राजेन्द्र गुप्ता@9522564454.
Posted on: May 08, 2017. Tags: Rajendra Gupta SONG VICTIMS REGISTER
श्रध्दा और विश्वास, भूख और प्यास...लरिया भाषा में रचना
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता आरोप लगा रहे है कि उनके इलाके में फर्जी एन.ओ.सी.के द्वारा 2004 में 1000 मेगावाट का पावर प्लांट जिंदल कम्पनी द्वारा स्थापित किया गया है जिसमे बहुत सारे घोटाले किये जा रहे है जो जांच का विषय है इन सब बातो को बताते हुए वे स्थानीय लरिया भाषा में एक रचना सुना रहे हैं :
श्रध्दा और विश्वास, भूख और प्यास, तन और मन, जीवन औए मरण – जस और अब्जस दिन और रात, जय जवान जय किसान हर छन हवे खास – रंग और रूप के खातिर हर जगह हो गये आज ब्यूटी पार्लर-
जेन ना देखो वही करथे विश्वासघात, करथे विश्वासघात...



