राशन नहीं होने से दिक्कत हो रही है कृपया राशन दिलाने में मदद करें...
मठपुरैना, रायपुर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिले के जैलवारा गाँव के निवासी हैं वे रायपुर में मजदूरी का काम करते हैं और अभी लॉकडाउन के कारण अपने 7 साथियों के साथ फंसे गये हैं उनका कहना है कि उन्हें खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे लॉक डाउन में भूखे रहना न पड़े और लॉक डाउन में रह रकें: संपर्क नंबर@9009425223, 9009425223.
Posted on: Apr 06, 2020. Tags: AMAR MARAVI CG CORONA PDS PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट साफ करने का घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पेट साफ करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अखरोट का तेल 20 ग्राम लेकर 1 पाव दूध में मिलाकर सुबह शाम दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करने से कब्ज, बबासीर, मरोड़ जैसी समस्या में आराम मिल सकता है, लगातार 3 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं, इसके बाद किसी भी औषधि का उपयोग करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं|
Posted on: Apr 06, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
राशन उपलब्ध कराने में मदद करें, जिससे लॉक डाउन का पालन कर सकें...
कमल विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से देवेन्द्र कुमार बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के मंडला जिले के करेला टोला गाँव के निवासी हैं, रायपुर में कोरोना वायरस के कारण हुये लॉक डाउन में फंस गये हैं, वे मजदूरी का काम करते हैं, उनके साथ 5 परिवार हैं, जिनके लिये खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे शासन से अपील कर रहे हैं कि उन्हें खाने के लिये राशन उपलब्ध कराये जिससे वे इस समय कोरोना के कारण हुये लॉक डाउन में निर्देशों का पालन कर सकें| संपर्क नंबर@9691630241.
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: * CG CORONA HD GANDHI PDS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कोरोना से बचने के उपाय...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कोरोना वायरस से बचने के उपाय बता रहे हैं, हाथ धोने के लिये साबुन का उपयोग करें, खासते, छीकते समय रुमाल का उपयोग करें, हाँथ मिलाने से बचें, बाहर जाने के बाद वापस आने पर हाथ धुलें सेनेटराइज करें, एक साथ ग्रुप में न घूमे, अपने घर में रहें, देश हित के लिये लॉक डाउन किया गया है इसका पालन करें, शासन जो निर्देश देते हैं उसका पालन करें: संपर्क नंबर@ 7879751110.
Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CG CORONA HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बार बार पेशाब आने की बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बार बार पेशाब आने की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं अजवाइन 50 ग्राम और गुड़ 50 ग्राम लें, अजवाइन को साफ कर गुड़ में मिलाकर छोटी छोटी गोलिया बना लें, दवा तैयार होने के बाद दो-दो गोली दिन में तीन बार भोजन के बाद सेवन करें लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों से बचें, मिर्च मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
