मेरे आँगन का वो पक्षी !
एकदम शांत एवं बेखौफ
जो गरीब-गरीब नहीं चिल्लाता
भूख का सौदा नहीं करता
जो जाति-जाति नहीं चिल्लाता
आरक्षण के गीत नहीं गाता
जो वोट-वोट नहीं चिल्लाता
हिन्दू-मुस्लिम का पाठ नहीं पढ़ाता
जो धर्म-धर्म नहीं चिल्लाता
नफरत की आग नहीं फैलाता
जो विकास-विकास नहीं चिल्लाता
भ्रष्टाचार की नदियां नहीं बहाता
दाना-दाना चुग पेट भरता
प्रेम के मीठे गीत गुनगुनाता
अमन-चैन का पैगाम लुटाता
मेरे आँगन का वो पक्षी...
Posted on: Jul 13, 2014. Tags: KM Yadav SONG VICTIMS REGISTER
Our handpump throwing bitter water due to coal mine, allege village women...
Rukmini traveling with Citizen Journalism Awareness Tour has reached Pusganawan village in Udaipur block of Surguja district in Chhattisgarh. She is talking to villagers who tell her that they got a hand pump in the school and was using that. But they allege that due to a coal mine nearby the water is now giving bitter taste and they need to fetch water from far. They have complained to officials but no help has come so far. You are requested to help. Rukmini@9098292775
Posted on: Jun 04, 2014. Tags: COAL HANDPUMP RUKMINI MANDLA WATER
जानने का हक़: सूचना अधिकार अधिनियम क्या है ?
सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के प्रति जागरूकता हेतु RTI tea स्टॉल कानपुर के सौजन्य से “जानने का हक़ कार्यक्रम” के अंतर्गत सूचना अधिकार अधिनियम 2005 पर एक विशेष श्रृंखला । आज सुनिए सूचना अधिकार अधिनियम क्या है ? और इसका क्या महत्व है? सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और सरकारी कार्यो की जनता के प्रति ज़वाबदेही तय करने के उद्देश्य से सन 2005 में सूचना अधिकार अधिनियम लागू किया गया जिसे सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के नाम जाना जाता है। इसके अंतर्गत भारत का कोई भी नागरिक सरकारी कार्यालयों से सम्बंधित सूचना प्राप्त करने हेतु सूचना अधिकार अधिनियम का प्रयोग कर सकता है।
Posted on: May 29, 2014. Tags: KM Yadav
एक झूठी आस है ये चुनावी लोकतंत्र...एक कविता
हर एक वोट को आस है एक नए सवेरे की
संसद की दरकती दीवारो को आस है कुछ नये चेहरो की
टूटी झोपड़ी के साये में एक आस है आशियाने की
बोझिल होती आँखो में आस है मुठ्ठी भर अनाज की
खाली पड़े हाथों को आस है कुछ काम मिल जाने की
सदियों से तड़पती भूख को आस है पेट भर जाने की
दिल्ली की दहकती सड़को को आस है नये खरपतवारो की
बंद कमरो को आस है आवरू बच जाने की
पेट में फलते फल को आस है जिँदा पक जाने की
टूटते सपनों को आस है मुकाम मिल जाने की
सत्ता की हवाओं को आस है एक नये नेतृत्त्व की
दम तोड़ती व्यवस्था को आस है कुछ नये सुधार की
फाइलों में बंद अल्फाज़ो को आस है एक नये फ़साने की
बहते आंसुओ को आस है एक नये इंकलाब की
इस संविधान को आस है एक नये लिहाफ की
एक झूठी आस है ये चुनावी लोकतंत्र
एक झूठी आस है ये चुनावी लोकतंत्र
Posted on: May 19, 2014. Tags: KM Yadav
I applied under Right to Information 6 months back, Only got threats so far...
KM Yadav is talking to Ramesh chand Ji from Lehrapur village Oraiya Janpad in Viduba block of Kanpur district in UP. He tells that he applied 6 months back for getting information about details of public distribution system in his village. He has also appealed to higher appellate officer but he has got only threats and no information so far. He says it is an example that Right to Information act is not in good health. For more KM bhai can be reached at 8756011826
