भक्ति गीत : ये मैया तोर भुवाना हो मैया तोर भुवाना...

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भक्ति गीत सुना रहें है:
ये मैया तोर भुवाना हो मैया तोर भुवाना-
महारे-महारे करे केतकी अउ केवरा दाई तोर भुवाना-
कोन चढ़ावे माई केतकी और केवरा-
कोन चढ़ावे भुवा नार हो माँ-
ये मैया तोर भुवाना हो मैया तोर भुवाना-
राजा चढ़ावे केतकी अउ केवरा-
रानी चढ़ावे भुवा नार हो माँ-
कये पानी छिचे मैया केतकी अउ केवरा-
कये पानी छिचे भुवा नार हो माँ-
ये मैया तोर भुवाना हो मैया तोर भुवाना...

Posted on: Oct 19, 2019. Tags: ANUPPUR MP LALLULAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

जीवन ख़त्म हुआ तो जीने का ढंग आया...कविता-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक कविता सुना रहे हैं:
जीवन ख़त्म हुआ तो जीने का ढंग आया-
जब बुझ गई समा तो महफ़िल में रंग आया-
मन की मशीनरी में जब काम करना सिखा-
तब बूढ़े तन के हर एक पुर्जे में जंग आया-
गाड़ी निकल गई जब घर से चला मुसाफिर-
मयूर हाँथ मलता वापस बेरंग आया-
जीवन ख़त्म हुआ तो जीने का ढंग आया...

Posted on: Oct 18, 2019. Tags: ANUPPUR MP LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हल्बी गीत : रे रे रैय्यो रे रे ला, साय रेलों रेलों...

ग्राम पंचायत-एड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू हल्बी बोली में एक गीत सुना रही:
रे रे रैय्यो रे रे ला, साय रेलों रेलों-
बिहान चो फेर पहली भेंट के नांगर धान में रुधुन-
काय काज आमी शहर जाऊ दे गाँव देहा छंडून-
राणा बेलो रे हुनि टोरा रेलों, चकड़ चक ढाय करे-
कमइ आगर खर्चा शहर जग खोये नव विधि
भसर देंह चो खटके बेमर शहर सुतर विधि-
राणा बेलो रे हुनि टोरा रेलों, चकड़ चक ढाय करे-
शाहिरिया दादा अयो नही था, जानत गाँव विधि-
दया मया सुख ता हमचा स्वागत पावत हमी-
राणा बेलो रे हुनि टोरा रेलों, चकड़ चक ढाय करे-
रे रे रैय्यो रे रे ला, साय रेलों रेलों...

Posted on: Oct 18, 2019. Tags: KAIHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

3 साल से तालाब अधूरा पड़ा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देते-

ग्राम-कान्हागाँव, पंचायत-एड़का, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से योगेश्वर ठाकुर बता रहा है डबरीकरण कार्य अभी भी अधूरा है, बताया जा रहा है कि 3 साल पहले डबरी निर्माण कार्य हितग्राही योगेश्वर ठाकुर के नाम से इस डबरी कार्य इस समय अधुरा पड़ा है जिसे कई बार सरपंच सचिव को बताया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई निराकरण नही किये इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर समस्या से निदान कराने में सहयोग करे : मुंगली (सरपंच)@9424172702, संतूराम (सचिव)@9406079559. योगेश्वर ठाकुर संपर्क@7587025350.

Posted on: Oct 17, 2019. Tags: CG KAIHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्कूल भवन जर्जर, बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं पढाई, कृपया फ़ोन करके मदद करें-

ग्राम-तेरदुल, पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से फुल सिंह करंगा, सुखराम पोटाई, बुधराम दुग्गा, पवन करंगा बता रहे है ग्राम तेर्दुल के प्राथमिक स्कूल भवन पिछले 4 से 5 साल हो गये जो इस वक्त जर्जर हो गया बच्चे जान जोखिम में डालकर पढाई कर रहे है बारिश के समय में छत से पानी टपकता है| जर्जर स्कूलों की दीवारों और छतों का कोई भरोसा नहीं। फिर भी बच्चे दरकी दीवारों और छतों वाले बदहाल स्कूलों में जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।इस समय एक छोटे से भवन तथा भवन के बहार में लगाया जा रहा है. सचिव सरपंच एंव अधिकारीयों को आवेदन कए पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर कर सहयोग करे. रामसिंग मंडावी (सरपंच)@9406413554. सन्तुराम सोरी (सचिव)@9406079559. जिला कलेक्टर@9425205569.

Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »