अब तक कोई देय राशि नहीं मिल पाया है विपिएन रियल स्टेट गोल्ड

ग्राम-गुरियापाल (स्कूलपारा),ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गागरु जी बता रहे हैं इनके पास एक व्यक्ति आए और विपिएन रियल स्टेट गोल्ड में ज्वाइन करवाया|इस कंपनी की और7 साल में 1लाख 20 हजार मिलेगा, किन्तु 7 किस्त में इनको 12-12 हजार रुपये देना होगा|अब समस्या यह है कि मैंने 2 किस्त इन्होंने पेमेंट कर दिया है और किस्त में 10 हजार 800 दिखा रहा है|इनको अब तक कोई देय राशि नहीं मिल पाया है|कृपया इनकी मदद करे|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पीड़ित@ 6267883370, @6379468416.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTANAAR BASTAR CG COMPONY GAGRU GURIYAPAL INVESTMENT PROBLEM SCHOOLPARA

मोर गाँव के गंगा के धार ऐला छोड़ के कहा जाबे का.. लोक गीत-

ग्राम डोड्मा जिला जांजगीर चापा राज्य छत्तीसगढ़ से सम्पत लाल यादव छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहें हैं :
मोर गाँव के गंगा के धार-
ऐला छोड़ के कहा जाबे का-
देवता बनके बैठे रखबार-
हमार देश कब आबे गा-
मोर गाँव के गंगा के धार...

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: CG CHANPA HINDI SONG JANJAGIR

सेनाओ का यहोवा हमारे संग संग है...मसीह गीत-

ग्राम-जलपुर, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से दीनानाथ पटेल यीशु मसीह गीत सुना रहे हैं:
सेनाओं का यहोवा हमारे संग संग है-
याहो का परमेश्वर हमारा ऊँचा घर हैं-
जिसने आकाश बनाया-
जिसने पृथ्वी को बनायी-
वो सर्वशक्तिमान प्रभू है-
वो यहोवा हमारे संग संग है...

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: CG DINANATH PATEL MASIH GEET RAIGARH

हमारे गाँव में स्कूल भवन नहीं है, बच्चो को पढने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें..

ग्राम-ककनार, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ गाँव के शिक्षक साथी चैतुराम नाग और सीताराम सेठिया बता रहे है कि गाँव में स्कूल भवन नहीं होने के कारण बच्चो को शिक्षक कोटर में बैठाकर पढ़ा रहे है लेकिन वहां बैठने में बहुत दिक्कत हो रही है | स्कूल भवन के लिए गाँव के लोगो ने सीईओ और सांसद से मांग भी किये है तो बोलते है इसको क्या करोगे खाली पड़ी बिल्डिंग में बैठने का बोलते है जबकि वो बिल्डिंग ख़राब है और पुराना भी है तो गाँव वालो की मांग है कि माध्यमिक स्कूल भवन का निर्माण हो जाता तो बच्चो को पढने में सुविधा होती | वर्तमान सरपंच बोल रहे है कि 2010 में जो मिडिल स्कूल बना है वो भी ठीक से नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि स्कूल भवन बने ताकि बच्चो को पढने में सुविधा हो : संपर्क नम्बर@9406421406. CEO@8889251366.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM BULDING CG CHAITURAM NAG LOHANDIGUDA SCHOOL

पुन कल के करैं प्रचार लड़ीका तड़ीका चार हजार...गीत

पोस्ट-माड़ा, जिला-सिंहरौली मध्यप्रदेश से रामधीर सीजींएट के श्रोताओं को बघेलखंडी कविता सुना रहे हैं-
पुन कल के करैं प्रचार लड़ीका तड़ीका चार हजार-
कहैं तुमए पास कराएं हुआँ न कल का पार कराओ-
इतने में जो पास नहोवे पुनः मूल्यांकन फार्म भराओ – लड़का कुचरेसीदी कुचरें सतना पीटता रहे बिहार पटना...

Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BAGHELI MADHYPRADESH SINGRAULI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »