नाली अधुरा बना है, बरसात के दिनों में दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं उनके गांव में नाली अधुरा बना है| बरसात के दिनों में लोगों को बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA DHODRIPAL MAHENDRA NALI PROBLEM
रोड नहीं होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद कि अपील-
सीतूराम मंडावी, ग्राम पंचायत-रायगुंडी, ऊपरपारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड नहीं बना हैं ऊपर पारा से लेकर पटेल पारा तक लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406137985, सरपंच@9406481589, कलेक्टर@8488956694, CEO@8889251366.
Posted on: Dec 13, 2021. Tags: BASTAR CG HOHAANDIGUDA PROBLEM ROAD SEETURAM MANDAVI
हमारे गाँव का स्कूल भवन झर-झर है, बारिश में टपकता है, कृपया मदद करें...
डोडापारा, ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से बीजा पोड़यामी बता रहे हैं कि में कि उनके गांव के स्कूल की छत पुरानी हो गई है जिससे पानी गिरता है, इस कारण नया भवन बनवाना जरूरी हो गया है। बच्चें भवन में बैठ कर पढ़ नहीं पाते। उन्हें किसी के घर या आंगनबाड़ी में बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ती है। नए भवन निर्माण के लिए आवेदन भी दे चुके हैं पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि जल्दी से इनकी स्कूल भवन बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, संपर्क@7587401861, कलेक्टर@8458956694, सीईओ@9406016762.
Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BADE BODENAR BASTANAR BASTAR BEEJA CG PROBLEM SCHOOL PODYAMI
हैण्डपंप से आयरन पानी निकलता है, पीने योग्य नही है,नाले से पानी पीते हैं...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-छोटे करमा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) चिंगुराम कश्यप बता रहे हैंकि उनके में पीने के पानी का बहुत समस्या है| हैण्डपंप है लेकिन वहां से आयरन युक्त पानी निकल रहा है जिससे उस पानी को पीने में बहुत परेशानी हो रही है| लोग बीमार ग्रस्त हो रहे हैं| कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं, लेकिन आज तक उसका कोई प्रभाव नही हुआ| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों साथियों से मदद कि मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर नया पारा में नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9407943474, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Dec 10, 2021. Tags: BASTAR CG CHHOTEKARMA CHINGURAM KASHYAP DARBHA PROBLEM WATER
डैम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को सिचाई के लिए दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, खोदरागुडा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रागों नाग बता रहे हैं, हमारे गांव में डैम नहीं बना हैं, लोगों सिचाई के लिए बहुत परेशानी होती है| कई बार सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9406028766, सरपंच@9301714816, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
