स्वास्थ्य स्वर : किडनी रोग के लक्षण एंव उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल किडनी रोग की लक्षण एंव उपचार बता रहें हैं,
किडनी के लक्षण: पेशाब में झाग आना, मल मैटा आना, त्वचा में खुजी दाना होना, चेहरे पर सुजन होना, थकान होना, चक्कर आना, जी मचलना, उलटी होना बार-बार पेशाब आना या दर्द होना|
उपचार: गुखरू 50 ग्राम, पुनर्नवा 10 ग्राम, कासनी 10 ग्राम, इन सभी को 500 ग्राम पानी में पकायें तब तक पकायें 100 पानी बचते तक और उसे 50 ग्राम सुबह तथा शाम को 50 ग्राम खाली पेट सेवन करने करने से किडनी रोग में लाभ होता हैं:

Posted on: Sep 09, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : ब्लड प्रेशर बीमारी का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल ब्लड प्रेशर की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हाई ब्लड प्रेशर होने पर जटामासी को 10 ग्राम लेकर उसका चूर्ण बना लें, उसके बाद 3 ग्राम चूर्ण रात को पानी में डालकर रखे और सुबह उबालकर शहद के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, पित्त के रोगी मिश्री के साथ और शुगर के रोगी सादे पानी के साथ सेवन करें लाभ हो सकता है| लो ब्लड प्रेशर होने पर 25 किसमिस रात को पानी में डालकर रख दें, सुबह पानी और किसमिस दोनों का सेवन करें| 2 माह तक सेवन करें लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.(AR)

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

बीमारी फैलने से पशु मर रहे हैं, गाँव में पशु चिकित्सा व्यवस्था कराने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़े कड़मा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से टिगरूराम बघेल बता रहे हैं, उनके गाँव में बड़ी संख्या में पशु बीमार पड़ रहे हैं और मर रहे हैं, पशुओ का ईलाज नहीं हो पाता है, उनकी 5 बकरी और 3 बैल बीमारी के कारण मर चुके हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में पशुओ के ईलाज की व्यवस्था कराने और पशु चिकित्सा केंद्र खुलवाने में मदद करें, जिससे किसानो की मदद हो सके| संपर्क नंबर@7725034755. DMO@7424108534, CEO@7835814506, कलेक्टर@8458956694. (174146) (AR)

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मधुमेह रोग, शुगर रोग के लिए वनौषधि उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मधुमेह रोग शुगर रोग के लिए वनौषधि उपचार बता रहें हैं कुटकी की रायता, नागरमोथा, नील की छाल गिलोय, अंकोल फूलों का चूर्ण इन सभी को सामान मात्रा में लेकर चूर्ण बना ले और इस चूर्ण को दिन में पांच ग्राम ठंडे पानी के सेवन करने से नौ-दस महीने में यह मधुमेह रोग सामान मात्रा में हो जाता है यानी 80% मधुमेह बीमारी ख़त्म हो जाता हैं गर इसको 15 तक सेवन करने से जड़ से खत्म हो जाता हैं मधुमेह बीमारी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: संपर्क@9826040015

Posted on: Sep 06, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT

स्वास्थ्य स्वर : रक्त संक्रमण को ठीक करने का घरेलू नुस्खा...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रक्त में होने वाली संक्रमण को रोकने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गिलोय, सारिवा, खदिर,
और चिरायता को सामान मात्रा में लेकर काढ़ा बना लें, उसके बाद सेवन करें, 20-25 दिन तक सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Sep 05, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »