सीजीनेट बन गे मोर मितान, नोनी बाबू सब के कल्याण...जागरूकता गीत

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक सीजीनेट जागरूकता गीत सुना रहे है:
सीजीनेट बन गे मोर मितान नोनी बाबू सब के कल्यान-
नोनी बाबू सब के कल्यान नोनी बाबू सब के कल्यान-
चाहे हो समस्या तोर चाहे मन की बात हो-
चाहे रंग जहा तहा नम्बंर तोर साथ हो-
सीजीनेट मा गांव के बड शान बाबू सब के कल्याण
सीजीनेट बन गे मोर मितान नोनी बाबू सब के कल्याण...

Posted on: Jun 21, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

ये नदी धरी शंकर शाह रहे सातों वादी, हायरे नदी धरी शंकर शाह...डोमकच गीत

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक डोमकच गीत सुना रहे है:
ये नदीं धरी शंकर शाह रहे सातों वादी हायरे नदी धरी शंकर शाह-
रहे सातों वादी हायरे आदिवासी खातिर भाई होहियों गैस शहीद-
सोचो-सोचो भईया बहिन होहियों गैस शहीद निरे होहियों गैस शहीद-
जागा जागा भईया बहिन होहियों गैस शहीद निरे होहियों गैस शहीद-
नदी धरी दल्पद शाह रंग सत वादी नदी धरी दल्पद शाह-
रंग सतवादी हायरे जागा जागा भईया बहिन सलाह-
ये नदीं धरी शंकर शाह रहे सातों वादी हायरे नदी धरी शंकर शाह...

Posted on: Jun 21, 2018. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : पशुओ में खूनी दस्त का घरेलू उपचार

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी आज हम लोगो को मवेशियों में जब खून की दस्त हो तो उसका घरेलू उपचार बता रहे है, चार नीबू ले और उसको गाय के एक लीटर दूध में निचोड़ना है उसको निचोड़कर पिलाने से अगर आपकी गाय खून की दस्त कर रही हो तो तत्काल लाभ होगा आप इस प्रयोग को करके जरुर अपने बीमार पशु को स्वस्थ्य रख सकते है अगर हमारा पशु स्वस्थ्य रहेगा तो हमारी खेती बाड़ी में भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आयेगा, इन सब तकलीफों के लिए किसान पैसे खर्च करते हैं पर अगर हमें इन घरेलू नुस्खों के बारे में पता हो तो धन की भी बचत होती है | बाबूलाल नेटी@7898022088.

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: BABULAL NETI ANUPPUR HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हम लोगो का उम्र 60 साल से ज्यादा है लेकिन हम लोगो को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा...

ग्राम-मोहली, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवरतन सिंह, बाबूलाल यादव बता रहे है कि उनके माता पिता की उम्र 60 साल से ऊपर है उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है और सरपंच के पास शिकायत करते है तो बोलते है लिस्ट में नाम नहीं है जबकि लिस्ट बनाने वाले सरपंच सचिव ही है| वे लोग जब शिकायत करते है तो मिलेगा बोलकर गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात करके पेंशन दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9425253580, जनपद C.E.O.@9009630583, सचिव@8889143588. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9165688909.

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: SHIVRATAN SINGH BABULAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: वनों से प्राप्त महुआ को हमलोग उपयोग के सांथ साथ आय के लिए बेचते भी हैं...

ग्राम पंचायत-बेतो, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालप्रताप जयसवाल और रामदर्शन जायसवाल बता रहे हैं कि उनका गांव वनों से घिरा है. वे वनों से महुवा, तेंदू पत्ता, चार, आंवला अदि प्राप्त करते हैं, वे खुद 1 से 2 क्विंटल तक महुआ प्राप्त कर लेते है, जिसे अपने उपयोग के लिए रख लेते है, और आय के लिए बेचते भी हैं, इसके अलवा लाटा बनाकर भी खाते हैं, लाटा बनाने के लिए महुआ को सुखाकर, भूनकर चने के सांथ मिलाकर कूट लेते है, उसके बाद लड्डू बनाकर खाते हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7354761508.

Posted on: Jun 10, 2018. Tags: BABUAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »