हमारें गाँव के वार्ड क्रमांक 04 में सीसी रोड़ नही है आने जाने में बहुत समस्या होती है कृपया मदद करें..

ग्राम-मामडपाल (पुजारी पारा) वार्ड क्रमांक 04 ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बबलूराम पोडियामी बता रहें है की उनके गाँव में सी सी रोड़ नही होने के कारण आने-जाने में बहुत समस्या होती हैं खासकर बरसात के दिनों में पिछलें 10-15 सालों से इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में आवेदन दिए परन्तु कोई सुनवाई नही हई उनका कहना हैं सीसी रोड़ बनना चाहिए जिसे आने-जाने में सुविधा हो इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं कि दिए गये फ़ोन नंबरों में अधिकारीयों से बात करके सी सी रोड़ बनवाने में मदद करें: CEO@8959393222, सचिव@9404664666, सरपंच@9399324507, संपर्क@9340723411,

Posted on: Dec 30, 2021. Tags: BABLURAM PODIYAMI BASTAR CC ROAD CG DARBHA PROBLEM

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-

ग्राम-छोटेकरमा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ) से चिंगू राम कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव में पानी की समस्या था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| स्कूल में मोटर लगा कर पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया है| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@9407943474.

Posted on: Dec 30, 2021. Tags: BASTAR CG CHINGURAM KASHYAP DARBHA IMPACT WATER

हमारे गाँव के वार्ड 5 में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में समस्या होती है...

ग्राम पंचायत-चिड्पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गंगाराम मरकाम गाँव के वार्ड नम्बर 5 में सीसी रोड की समस्या बता रहे हैं ज़्यादातर बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी भर जाता है जिससे लोगों को आने जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, गाड़ी तो दूर की बात यहाँ तक की साईकिल भी नहीं चल पाती है वे इसके लिये जनपद पंचायत और पंचायत में भी आवेदन दे चुके हैं परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए सीजीनेट के साथी और सुनने वाली सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं|अधिक जानकारी के लिये@9407664502, सरपंच@9752524081, सीईओ@8959393222.

Posted on: Dec 29, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GANGARAM MARKAM ROAD

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे है, कृप्या कर मदद करें...

ग्राम पंचायत-डेवापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सयाबती बता रही है उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, नदी से पानी लाते है, बरसात के दिनों में गंदा पानी पीना पड़ता हैं और गंदा पानी पी कर लोग बीमार भी पड़ जातें है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत किये थे| लेकिन अभी तक नही बना है| इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@6260458974, सम्पर्क नंबर@6261764862.

Posted on: Dec 27, 2021. Tags: CG DARBHA PROBLEM SYABATI WATER

राशनकार्ड नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मामडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सावत्री बता रहे हैं उनका राशनकार्ड नहीं बना हैं, राशनकार्ड नहीं होने से बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को कई बार से आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके राशनकार्ड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9770307650, सरपंच@9406405188, सचिव@9407664666.

Posted on: Dec 23, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MAMDPAL PROBLEM RATION CARD SAWATRI

« View Newer Reports

View Older Reports »