Unique Disability ID कार्ड संबंधी जानकारी...

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से धर्मेन्द्र यादव बता रहे हैं, विकलांग साथी अपना UDID कार्ड बनवा लें ये ऑनलाइन बनता है| Unique Disability ID बनवाने से विकलांगो को सरकारी योजना का लाभ लेने में मदद मिलता है| यह विकलांगो का एक पहचान पत्र है| इस संबंध में और जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@8004410690.

Posted on: Oct 17, 2021. Tags: DHARMENDRA YADAV PRAYAGRAJ UP

पीड़ितों का रजिस्टर : 2016 में नक्सलियों ने जान से मार दिये...

ग्राम पंचायत-आलबेड़ा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सन्नो बाई पति मंगलू बता रहे हैं उनके पति को 2016 में नक्सलियों ने मार दिये| फिर वे लोग डर से अपना गांव छोड़कर गुडरी पारा में आकर रह रहे है, घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से पांच लाख सहयोग राशि मिला था| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406304670.

Posted on: Sep 11, 2021. Tags: 2016 CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SANNOBAI MANGALU VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : चाचा को नक्सलियों ने जान से मार दिए, डर से गांव छोड़ना पड़ा...

सोनारू, पिता लच्छू, ग्राम पंचायत-गटाकल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके चाचा पांच साल तक नक्सलियों के साथ काम किया । घर आने के बाद उन्हें नक्सलियों ने जान से मार दिए लेकिन उनके घर वालों को किसी को पता नहीं था। तीन महीने के बाद उनके घर में पता चला। फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर डर से भाग कर शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे हैं। उनके परिवार को सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नहीं मिला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6382118338.

Posted on: Aug 27, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SONARU VICTIMS REGISTER

गांव के मंदिर में बिजली नही लगी है, लोगों रात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद कि अपील-

वीरनारायण हर्द्वाल ग्राम पंचायत छिंदवाड़ा ब्लाक लोहंडीगुड़ा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है, दुलगा पारा से लुतु पखना तक वहां शिव मंदिर है, जब शिवरात्रि के समय मेला लगता है तो लोगों को परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने विधायक को बोले और सचिव सरपंच लोग लिखित में आवेदन भी किए हैं, लेकिन अभी तक वहां बिजली नही लगी है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिए गए नंबरों पर बात करके मंदिर में बिजली लगवाने में मदद करें: कलेक्टर@8488956694, सीईओ@8889251366, संपर्क नंबर@6263829536.

Posted on: Aug 21, 2021. Tags: BASTAR BIJALI CG LOHANDIGUDA PROBLEM VIRNARAYAN HARDWAL

हमारे गांव का हैण्डपम्प खराब हो गया है पानी कि बहुत समस्या है, कृप्या मदद करें-

हरदवा,पंचायत-छिंदावाड़ ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वीरनारायण हर्दवाल बता रहे हैं, उनके गांव के लिटि पारा में पानी की बहुत समस्या है। दो हैंडपंप है, वहां खराब पानी निकलता है 40 घर का जनसंख्या है 14 घर के लोग उस हैंडपंप से पानी पीते है। इसके लिए उन्होंने PHE विभाग के पास शिकायत किए थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के हैंडपंप ठीक कराने में मदद करें : PHE@9827173133, CEO@8889251366, संपर्क नंबर@6263829536.

Posted on: Aug 21, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM VIRNARAYAN HARDWAL WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »